{"_id":"5d405d3d8ebc3e6ccb57e2cf","slug":"firing-on-a-farmer-in-julana-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल से कीचड़ के छींटे लगे तो आगबबूला हुआ व्यक्ति, किसान को मारीं तीन गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोटरसाइकिल से कीचड़ के छींटे लगे तो आगबबूला हुआ व्यक्ति, किसान को मारीं तीन गोलियां
Tue, 30 Jul 2019 11:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत से घर लौट रहे किसान की बाइक से उछलकर कीचड़ के कुछ छींटे उसी के गांव के एक अन्य किसान पर पड़ गए। इससे दोनों में पहले कहासुनी हो गई। बाद में दूसरे किसान ने बाइक सवार किसान को तीन गोलियां मार दीं। घायल को पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया गया है। उधर, इसकी जानकारी घायल के परिजनों को हुई तो उन्होंने गोली मारने वाले की पिटाई कर दी। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जुलाना थाना प्रभारी रामतीर्थ के अनुसार, हथवाला गांव निवासी बिजेंद्र (45) सोमवार देर रात करीब 12 बजे अपनी मोटरसाइकिल से खेत से घर आ रहा था। रास्ते में उसे उसके गांव का रामनिवास मिला। बिजेंद्र जब रामनिवास के बगल से बाइक निकाल रहा था तो कीचड़ के कुछ छींटे रामनिवास पर पड़ गए। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि गुस्साए रामनिवास ने बिजेंद्र को अपनी पिस्तौल से तीन गोलियां मार दीं। एक गोली बिजेंद्र के कंधे को छूकर निकल गई। एक गोली बाई ओर पेट में लगी है और एक गोली कमर में लगी है। इसकी जानकारी बिजेंद्र के परिवार वालों को हुई तो उन्होंने रामनिवास की धुनाई कर दी। हालांकि इसकी शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
आठ साल पहले बनवाया था लाइसेंस
ग्रामीणों के अनुसार, रामनिवास कोई सात-आठ साल पहले प्रापर्टी डीलर का काम करता था। तभी उसने हथियार का लाइसेंस बनवाकर कोलकाता से पिस्तौल मंगवाई थी। फिलहाल रामनिवास खेतीबाड़ी का काम करता है।