फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing in Mohali one died

Mohali: ताबड़तोड़ फायरिंग में जम्मू के हिस्ट्रीशीटर की मौत, दो गाड़ियों में आए आरोपियों ने गोलियों से भूना

Mon, 04 Mar 2024 04:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 04:14 PM IST
सार

पुलिस को शव के पास गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं। शव सड़क पर मिला है। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। मौके पर लगभग एक दर्जन खोल मिले हैं। 

विज्ञापन
Firing in Mohali one died
मोहाली में युवक की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली के सेक्टर 67 में सोमवार को ताबड़तोड़ फायरिंग में जम्मू के नामचीन अपराधी राजेश डोगरा की मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि राजेश डोगरा अपने दो दोस्तों के साथ मॉल घूमने आया था। स्कॉर्पियो समेत दो गाड़ियों में आए हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। मृतक के दोनों दोस्त मौके से फरार हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, आरोपी राजेश डोगरा की रेकी कर रहे थे और जैसे ही वह मॉल से बाहर निकला तो उस पर फायरिंग कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, चार-पांच हमलावरों ने 32 बोर और 45 बोर की पिस्टल से फायरिंग की। बताया जा रहा है कि 17-18 राउंड फायरिंग की गई है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। पुलिस को शव के पास गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं। शव सड़क पर मिला है। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। मौके पर लगभग एक दर्जन खोल मिले हैं। मरने वाले की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष है।
विज्ञापन


मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। जिले के एसएसपी डा. संदीप गर्ग ओर आईजी रोपड़ रेंज भी मौके पर पहुंच गए हैं और घटना की जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस मॉल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जुटा रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजेश डोगरा पर दर्ज थे कई मामले 
वहीं सूत्रों के अनुसार, राजेश डोगरा के खिलाफ जम्मू के अलग-अलग थानों में विभिन्न मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही उसके खिलाफ पब्लिक सेफ्टी एक्ट भी लगाया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशनों पक्का डंगा, जम्मू सिटी, उधमपुर, गंग्याल, बाहु फोर्ट और घरोटा में 7 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। वह हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने आदि जैसे विभिन्न आपराधिक मामलों में भी शामिल था। आरोपी बख्शी नगर पुलिस स्टेशन का हिस्ट्रीशीटर भी था। बख्शी नगर पुलिस थाना द्वारा पीएसए लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed