{"_id":"735b9eb444f100b509d2824a48f588a4","slug":"firing-in-marriage-13-year-old-boy-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोली के समय चलाई गोली, 13 वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डोली के समय चलाई गोली, 13 वर्षीय बच्चे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लालडू
Updated Wed, 19 Feb 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला-नारायणगढ़ मुख्य मार्ग स्थित हंडेसरा के एक मैरीज पैलेस में विवाह समारोह के दौरान हर्ष में चलाई गई गोली लगने से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई।
यह बालक अन्य बच्चों के साथ पैसे उठाने वालों शामिल था और अज्ञात व्यक्ति द्वारा चलाई गई गोली का शिकार बन गया। मृतक बच्चा अर्जुन पुत्र धर्मपाल निवासी हंडेसरा का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार धर्मपाल मूल रूप से गांव नगलावरन, जिला बदायूँ यूपी का रहने वाला है। वह आजकल परिवार समेत हंडेसरा में एक जमीनदार के पास रहता है।
हंडेसरा बस स्टैंड के समीप हरिओम पैलेस में मंगलवार को एक विवाह समारोह चल रहा था। शाम करीब छह बजे जब डोली की कार विदा होने को थी, तो कुछ बच्चे पैसे उठाने के लिए आगे आ गए।
इस दौरान अर्जुन अज्ञात व्यक्ति द्वारा चलाई गई गोली का शिकार हो गया। गोली उसके पेट में लगी और वह वहीं गिर गया। उसे तुरंत डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया, परंतु रास्ते में ही बच्चा दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
हंडेसरा पुलिस थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह के अनुसार सूचना पर वह मौके पर पहुंचे, परंतु तब तक सभी मेहमान एवं आयोजक समारोह स्थल से जा चुके थे।
पुलिस ने फिलहाल बयान दर्ज कर मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की छानबीन के लिए मैरीज पैलेस के प्रबंधकों एवं आयोजकों से पूछताछ की जा रही है। धर्मपाल के तीन बेटे और एक बेटी है, जिनमें अर्जुन सबसे बड़ा था।