{"_id":"5c3c8b86bdec22736d6a0286","slug":"fire-breaks-out-at-sandal-factory-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में चप्पल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 12 घंटे बाद बुझी...इमारत भी गिरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालंधर में चप्पल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 12 घंटे बाद बुझी...इमारत भी गिरी
Mon, 14 Jan 2019 06:49 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 14 Jan 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर के गांव संगल सोहल स्थित प्रिंस इंटरप्राइजेज नाम की रबड़ की चप्पल बनाने की फैक्ट्री में सोमवार की रात आग लग गई। सोमवार रात 12 बजे के करीब लगी आग पर लगभग 20 अग्निशमन कर्मचारी सोमवार सुबह 12 बजे के बाद ही काबू पा सके। आग बुझाने में दमकल विभाग ने करीब 150 गाड़ी पानी के अलावा 40 से 50 लीटर केमिकल का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
आग से फैक्ट्री की इमारत भी गिर गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फैक्ट्री मालिक भूपेंद्र कुमार का कहना है कि सोमवार की देर रात करीब 12 बजे उनकी रबड़ की चप्पल बनाने के कारखाने में किसी तरह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिए। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने की पूरी कोशिश।
विज्ञापन
फैक्ट्री में रबड़ होने के कारण आग भड़क गई। आग भड़कने के कारण दमकल कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में काफी समय लग गया है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे आग पर काबू पाया गया। एडीएफओ एसके भगत का कहना है सूचना मिलते ही वह दमकल कर्मचारियों और गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
फैक्ट्री में रबड़ और केमिकल होने के कारण आग विकराल रूप ले चुकी थी। उन्होंने बताया फैक्ट्री में आग बुझाने वाला कोई यंत्र नहीं था। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। जांच पूरी होने के बाद आग लगने के कारणों की जानकारी हो सकेगी।