{"_id":"6aee0ef2e0cd1ff3880902f3","slug":"attempted-rape-of-a-3-year-old-girl-in-dholna-accused-arrested-kasganj-news-c-175-1-kas1003-156808-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ढोलना में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ढोलना में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
ढोलना। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची को एक युवक घेर में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची की मां की सतर्कता और हिम्मत से उसकी जान बच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की मां ने ढोलना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर उनकी तीन साल की बेटी घर के पास खेल रही थी। वह कुछ काम से घर में अंदर चली गईं। कुछ देर बाद चीखने की आवाज सुनी तो वह भागकर पास स्थित घेर में पहुंची।
देखा तो अलीगढ़ जिले के थाना गंगीरी अंतर्गत नगला सुम्मेर निवासी आरोपी जयप्रकाश उनकी बेटी का मुंह दबाकर छेड़छाड़ कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने फावड़ा उठाकर धमकाया लेकिन मां उससे भिड़ गई और उसे दो थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
मां का आरोप है कि यदि वह समय पर न पहुंचती तो आरोपी बड़ी घटना को अंजाम दे देता। कहा कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान भी मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर आंचल चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और परिजन से बातचीत की। परिजन ने पुलिस को बताया कि आरोपी दिल्ली में सिलाई का काम करता है और यहां रिश्तेदारी में आया हुआ था।
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन
बच्ची के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आरोपी को गिरफ्तार करके कार्रवाई की जा रही है। - ओपी सिंह, एसपी