Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   action on 2 norcotics smuggler

Sirsa News: महिला नशा तस्कर का मकान व दूसरे की कार फ्रीज

Fri, 06 Nov 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 06 Nov 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
action on 2 norcotics smuggler
सुदेश रानी पर 7 व हीरा सिंह पर दर्ज हैं 4 केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। नशे के धंधे से काली कमाई करने वाले तस्करों पर सिरसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो पेशेवर नशा तस्करों की करीब 37 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति फ्रीज कर दी है। इस कार्रवाई में एक महिला तस्कर का मकान और दूसरे की कार शामिल है।
फ्रीज की गई संपत्तियों में महिला तस्कर सुदेश रानी का रिहायशी मकान है। दूसरे तस्कर हीरा सिंह की स्विफ्ट कार भी जब्त की गई है। हीरा सिंह ने पुलिस से बचने के लिए कार परिवार के अन्य सदस्यों के नाम करवा रखी थी।
विज्ञापन

अब इन संपत्तियों को बेचना या किसी दूसरे के नाम हस्तांतरित करना संभव नहीं होगा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने हीरा सिंह की कार फ्रीज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करों पर दर्ज मामले
हीरा सिंह के खिलाफ वर्ष 2019 से अब तक बड़ागुढ़ा थाने में नशा तस्करी के तीन मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 में सदर डबवाली थाने में भी उसके खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ था। इसी तरह, शहर थाना पुलिस ने सुदेश रानी का रिहायशी मकान फ्रीज किया है। सुदेश रानी के खिलाफ शहर सिरसा, सदर और रोड़ी थानों में नशा तस्करी के सात मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed