{"_id":"5b63365b4f1c1ba23e8b4c39","slug":"financier-murders-and-robbed-of-20-lakhs-in-panipat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसर की हत्या कर बेटी को बनाया बंधक, 20 लाख नगद और 20 तोला सोने के जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंसर की हत्या कर बेटी को बनाया बंधक, 20 लाख नगद और 20 तोला सोने के जेवर लूटे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Updated Fri, 03 Aug 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टाउन कच्चा कैंप पूरेवाल कॉलोनी में बुधवार देर रात को तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर एक फाइनेंसर (77) की गला दबाकर हत्या के बाद उसकी तलाकशुदा बेटी को बंधक बनाया और फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे 20 लाख रुपये नगद और 20 तोला सोने के आभूषण ले गए। बदमाशों के जाने के बाद बेटी ने पड़ोसियों को और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
फाइनेंसर अजीतलाल पुत्र गुरु दित्ता अपनी तलाकशुदा पुत्री वीना (47) के साथ कई सालों से पूरेवाल कॉलोनी में रह रहे थे। अजीतलाल लोगों से सोने के जेवर गिरवी रखकर ऋण दिया करते थे। इसके अलावा घर के बाहर ही परचून की एक दुकान और घर में ही डेयरी भी चलती थी। बुधवार रात को करीब एक बजे अजीतलाल के घर तीन नकाबपोश बदमाश घुस गए। उन्होंने फाइनेंसर की गला दबा कर हत्या कर दी व बेटी वीना को बंधक बनाकर घर को डेढ़ घंटे तक खंगाला। इसके बाद 20 लाख की नगदी और 20 तोला सोने का आभूषण लेकर फरार हो गए।

वीना ने बताया कि बदमाशों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उनके पिता को बंधक बना लिया और घर में रखी नगदी व जेवर लूट कर ले गए। जब वह अपने हाथ व पैरों में बंधी रस्सी खोल कर अपने पिता के कमरे में पहुंची तो वे मृतप्राय हालत में पड़े थे और उनके मुंह से खून गिर रहा था। उसने पड़ोसियों और पुलिस को वारदात की सूचना दी।
इसके बाद अजीतलाल को अस्पताल ले जाया गया, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. नारायण डबास ने बताया कि अजीत लाल की मौत गला दबाने से हुई है और उनके सिर में भी चोट लगी है। इस तरह की चोट हाथापाई होने के कारण लगती है। इधर, वीना ने बताया कि वह आरोपियों को सामने आने पर पहचान लेगी। उधर, डीएसपी जगदीप दून ने बताया कि अजीत लाल की हत्या कर लूट की गई है। लुटेरों ने वीना को भी बंधक बनाया था। उन्होंने बताया कि लुटेरों की संख्या तीन थी और तीनों नकाब पहने हुए थे और हथियारों से लैस थे।
बेटी का हो गया था तलाक
वीना का विवाह होने के कुछ दिन बाद ही तलाक हो गया था। वह अपनी पुत्री के साथ पिता के साथ ही रहती थी। कई साल पहले वीना की पुत्री करुणा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। फाइनेंसर 150 गज के मकान में रहता था और वहीं कॉलोनी में ही 150 गज का प्लॉट भी खरीदा हुआ था।