फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fifteen million Bribery Case: Difficulties increase for BJP leader

डेढ़ करोड़ रिश्वत प्रकरण में भाजपा नेता की मुश्किलें बढ़ीं

Thu, 17 Apr 2014 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Apr 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
Fifteen million Bribery Case:  Difficulties increase for BJP leader

पंजाब के भाजपा नेता व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राज खुराना समेत तीन लोग रिश्वत मामले में वीरवार को सीबीआई जज विमल कुमार की अदालत में पेश हुए।

विज्ञापन


मामले की सुनवाई के दौरान शेडो गवाह दीपक जैन के बयान दर्ज हुए। बयानों में दीपक जैन ने बताया कि रिश्वत का ट्रैप राज खुराना के सेक्टर-39 स्थित कोठी पर लगाया गया था।
विज्ञापन


रिश्वत दविंदर गिल ने मनप्रीत सिंह से ली थी और उस समय राजखुराना भी मौजूद थे। राजखुरान की कोठी के अंदर खड़ी गिल की गाड़ी से 15 लाख कैश और एक करोड़ 35 लाख के नौ चेक बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैप के दौरान शिकायतकर्ता और सीबीआई द्वारा की गई विडियो रिकार्डिंग में राजखुराना और दविंदर गिल की पहचान की गई। इसके अलावा वाइस रिकार्डिंग में शेडो गवाह दीपक जैन ने शिकायतकर्ता मनप्रीत और दविंदर गिल की आवाज को पहचाना। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 7 मई को तय की है।

पंजाब मैकेनिक एसोसिएशन के महासचिव मनप्रीत सिंह से पांच मई 2011 को सीबीआई का शिकायत दी थी कि  राजपुरा के बिशनगढ़ की 14 किले जमीन का मामला निपटाने के लिए दविंदर सिंह ने डेढ़ करोड़ रुपये रिश्वत मांग रहा है।


गिल ने मामला रफा दफा करने के लिए मनप्रीत सिंह की बात मोबाइल फोन पर पंजाब के भाजपा नेता व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राज खुराना से करवाई थी।

खुराना ने डेढ़ करोड़ रुपये लेकर चंडीगढ़ सेक्टर-39 स्थित सर्किट हाउस के मकान नंबर 925 में दविंदर के साथ आने को कहा। वहां मनप्रीत सिंह ने 15 लाख रुपये कैश और नौ चेक (एक करोड़ 35 लाख के चेक) दविंदर सिंह के हवाले कर दिए।

रुपये लेकर दविंदर सीधा राज खुराना की कोठी में गया। उसी समय सीबीआई ने कोठी में छापा मारकर दोनों को पकड़ लिया था। बाद में जांच के दौरान सीबीआई ने एक मंत्री के पीए भाग सिंह को भी गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed