फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fauji CD case: CFSL Chandigarh will examine

फौजी सीडी केस: चंडीगढ़ CFSL करेगी जांच

Tue, 13 May 2014 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 May 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
Fauji CD case: CFSL Chandigarh will examine

इनेलो द्वारा एक स्टिंग ऑपरेशन करके हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी के खिलाफ जमीन का चेंज आफ लैंड यूज (सीएलयू) के लिए पांच करोड़ की घूस लेने का आरोप लगाने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की महिला जस्टिस ऋतु बाहरी ने सीएफएसएल चंडीगढ़ को सीडी की जांच का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


यह निर्देश हरियाणा सरकार द्वारा सीडी में आवाज की जांच के लिए प्रदेश की लैबोरेटरी में इंतजाम न होने की बात रखने पर दिए गए हैं।

सरकार ने ही सीएफएसएल चंडीगढ़ से सीडी की प्रमाणिकता की जांच की सिफारिश की थी। इस मामले में अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी।

मामले में लोकायुक्त हरियाणा ने इनेलो की शिकायत पर हरियाणा सरकार को फौजी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच करने की सिफारिश की थी। इस फैसले पर फौजी ने पुनर्विचार के लिए लोकायुक्त के पास याचिका दी थी, लेकिन वह खारिज कर दी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद फौजी ने लोकायुक्त के फैसले को याचिका के जरिए हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने फौजी को राहत देते हुए मामला दर्ज करने से पहले सीडी की प्रमाणिकता की जांच कराने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को सीडी की जांच के लिए कहा गया था, लेकिन सरकार ने अब हाईकोर्ट से कहा कि प्रदेश की लैबोरेटरी के पास सीडी में आवाज की जांच के लिए इंतजाम नहीं हैं, लिहाजा सीएफएसएल चंडीगढ़ से जांच करवाई जा सकती है।


उल्लेखनीय है कि इनेलो ने एक स्टिंग ऑपरेशन करके एक सीडी तैयार की थी। इनेलो ने सीडी के आधार पर यह आरोप लगाया था कि फौजी सीएलयू के नाम पर करोड़ों रुपये ले रहे हैं।

इस स्टिंग ऑपरेशन का खुलासा मीडिया के समक्ष भी किया गया था और बाद में लोकायुक्त के पास शिकायत की थी और सीडी पेश की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed