फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father-son's died in road accident at Odhan in Haryana

हरियाणाः पल भर में तबाह हो गया इस महिला का परिवार और उसे पता भी नहीं...दर्दनाक हादसा

Tue, 04 Dec 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओढां (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओढां (हरियाणा) Updated Tue, 04 Dec 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
Father-son's died in road accident at Odhan in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

एक हंसता खेलता परिवार पल भर में बिखर गया। महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। उसे ये भी नहीं पता कि उसका जिगर का टुकड़ा यानि बेटा और पति इस दुनिया में नहीं रहे। एक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खूशियां तबाह कर दी। यह हादसा हरियाणा के ओढां में हुआ। यहां के गांव मिठड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-9 पर सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर ओढां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को अपने कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार पंजाब के गुरू गोबिंद सिंह तेल शोधक कारखाने में कार्य करने वाला गांव केवल निवासी तरसेम सिंह अपनी पत्नी परमजीत कौर व 6 वर्षीय पुत्र के साथ रविवार को अपने ससुराल मलिकपुरा में आया हुआ था। 
विज्ञापन


सोमवार को घर वापस जाते वक्त हाईवे पर सिरसा से डबवाली की ओर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तरसेम सिंह व उसके पुत्र काली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परमजीत कौर को गंभीर अवस्था में डबवाली के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे में ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटें आईं है। वहीं ट्रैक्टर भी हाईवे पर पलट गया। घटना की सूचना मिलने पर ओढां थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल मौके पर पहुंचे।        
विज्ञापन
विज्ञापन


  हादसे की सूचना के बाद मृतक तरसेम के ससुरालजन मौके पर पहुंचे। मृतक के ससुर मंगू सिंह ने रोते हुए कहा कि काश उसका दामाद आज और रूक जाता तो शायद ये अनहोनी न होती। तरसेम सिंह अपने गांव के साथ लगते पंजाब क्षेत्र में स्थित गुरू गोबिंद सिंह तेल शोधक कारखाने में कार्यरत था। उसके साले की बेटी की तबीयत ठीक नहीं थी। रविवार की छुट्टी होने के कारण तरसेम सिंह पत्नी और बेटे के साथ ससुराल मलिकपुरा आया था।

 रातभर रहने के बाद सोमवार को वह ड्यूटी  पर जाने के लिए ससुराल से निकल गया था। तरसेम के ससुर मंगू सिंह ने बताया कि उसने तरसेम को एक दिन रोकने के लिए भी कहा था। लेकिन वह ड्यूटी का हवाला देकर अपनी पत्नी व बेटे के साथ निकल पड़ा।       

       
 सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मृतक के ससुरालवालों के बयान पर मीढूखेड़ा निवासी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा। काशीराम बैनीवाल, थाना प्रभारी (ओढां)       

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed