{"_id":"c8334049a487e6fb00fa20d4b859ff28","slug":"father-and-son-killed-by-oven-gas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंदूर की गैस से बाप और बेटे की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तंदूर की गैस से बाप और बेटे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
Updated Tue, 18 Nov 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंदूर की गैस चढ़ने से चंडीगढ़ निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों व्यक्ति एक कैटरर के पास लेबर का कार्य करते थे। सोमवार को वे अंबाला में आयोजित एक विवाह से कैटरर की निजी गाड़ी में दस तंदूर उनके बलटाना स्थित गोदाम में ला रहे थे कि नींद के दौरान उन्हें जहरीली गैस चढ़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह ने बताया कि शेफ एंड डिवाइन नामक कैटरर ने रविवार की रात अंबाला में एक शादी के कार्यक्रम में कैटरिंग का कार्य किया था। विवाह समारोह के बाद चंडीगढ़ के गांव कजहेड़ी निवासी अब्दुल सत्तार (60) और उनका बेटा राजू (30), राजू का साला कलीम उर्फ राजू (30) और सलीम (50) कैटरर के कैंटर से दस तंदूर लेकर बलटाना स्थित गोदाम ला रहे थे।
विज्ञापन
सुबह सात बजे काफी ठंड होने के कारण चारों लोग कैंटर के पीछे बने कंटेनर में सो गए। यह कंटेनर पूरी तरह से बंद था और इसमें रखे तंदूर पूरी तरह से बूझे नहीं थे। सोमवार सुबह करीब नौ बजे बलटाना स्थित गोदाम क्षेत्र में पहुंचने पर जब चालक ने कंटेनर खोला तो अंदर चारों बेहोश पड़े थे।
विज्ञापन
चारों को बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां अब्दुल सत्तार और उसके बेटे राजू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजू के साले कलीम और सलीम की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसके चलते वे अस्पताल में आईसीयू में दाखिल हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों की मौत तंदूर की गैस चढ़ने से हुई है। गाड़ी में जो तंदूर रखे गए थे, वे पूरी तरह से बुझे नहीं थे। गाड़ी चारों ओर से बंद होने के कारण गैस चढ़ गई, जिससे दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल डेराबस्सी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कैटरर कंपनी के मालिकों के बयान भी कलम बद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आईसीयू में भर्ती कलीम और सलीम अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।
अब्दुल सत्तार और राजू मूलरूप से उत्तर प्रदेश से सबंध रखते थे। राजू की पत्नी की पहले की मौत हो चुकी है। वह अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है।