फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   family try to kill daughter-in-law, dowry harassment, bathinda, crime, punjab

युवती ने दहेज लाने से इंकार किया तो पति और ससुराली बने हैवान

Sat, 02 Jul 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 02 Jul 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
family try to kill daughter-in-law, dowry harassment, bathinda, crime, punjab
rape - फोटो : demo pic
ससुराली दहेज लाने का दबाव डाल रहे थे, इंकार किया तो उन्होंने इतना खौफनाक कदम उठाया कि सब दंग रह गए। उन्होंने युवती के मुंह में जबरन स्प्रे डाल दिया। घटना पंजाब के बठिंडा की है। युवती की हालत खराब होते देखकर गांव भागीबांदर निवासी परिवार मौके से फरार हो गया। लोगों ने युवती को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया। पीड़िता का नाम हरप्रीत कौर बताया जा रहा है।
विज्ञापन


होश में आने बाद उसने अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में पुलिस को बताया और शिकायत दर्ज कराई। इसके के बाद तलवंडी पुलिस ने विवाहता के पति संदीप सिंह, सास परमजीत कौर और ननंद सुखवीर कौर निवासी गांव भागीबांदर जिला बठिंडा के खिलाफ विभिन्न धारायों के तहत मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस मामले के जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण सिंह ने बताया कि हरप्रीत कौर की शादी तीन वर्ष पहले संदीप सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही वे लगातार उस पर दहेज लाने का दबाव डाल रहे थे। इसे लेकर पहले भी एक दो बार झगड़ा हुआ था, जिस का दोनों गांव की पंचायत ने राजीनामा भी करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 26 जून को विवाहता से उसके ससुराल वालों का दहेज की मांग को लेकर फिर झगड़ा हो गया, जिस के बाद विवाहता के पति और सास व ननद ने उसके मुंह में सप्रे डाल दी और उसे मृत समझकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि विवाहिता का उपचार बठिंडा के एक प्राईवेट अस्पताल में चल रहा है। उसकी शिकायत पर पति, सास और ननद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed