फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   family five person commit suicide at panchkula

पत्नी और 3 बेटियों का कत्ल करने के बाद खुदकुशी

Fri, 28 Aug 2015 12:35 PM IST
जतिन/अमर उजाला, पंचकूला
जतिन/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 28 Aug 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
family five person commit suicide at panchkula

रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर पंचकूला में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आते ही हड़कंप मच गया है। सेक्टर 12 में एक घर में दंपति के अलावा तीन बच्चियों के शव बरामद हुए।

विज्ञापन


प्राथमिक जांच बताती है कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चियों का कत्ल करने के बाद खुदकुशी कर ली। वारदात के पीछे की वजह परिवार की आर्थिक तंगी को माना जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है की घर के मुखिया नीरज ने पहले अपनी तीनों बेटियों व पत्नी को मोत के घाट उतार दिया और खुद भी फांसी के फंदे पर झूल आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


घटना का खुलासा तब हुआ, जब छत पर सो रहा नीरज का भाई पिंटू सुबह छत से उतरकर नीचे आया और काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से दरवाजा नही खुला। दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। पिंटू ने खिड़की से अंदर झांककर देखा और मामले की सूचना पड़ोसियों व पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी यह परिवार यहां किराये पर रहता था और मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था! एक तो आर्थिक तंगी दूसरा परिवार में तीन बेटियों के पैदा होने ने इनकी चिंता बड़ा दी थी! गुजर-बसर मुश्किल हो गया था! पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद ही मौतत के कारणों का खुलासा हो पायेगा। मृतकों के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed