फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Faker servant arrested from West Bangal

चोरी करके भागा नौकर हफ्ते में धर दबोचा

Sat, 26 Oct 2013 06:01 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Oct 2013 06:01 PM IST
विज्ञापन
Faker servant arrested from West Bangal
सेक्टर-8, पंचकूला की एक कोठी से 17 लाख रुपये नगद और करीब साढ़े 13 लाख रुपये के गहने चोरी कर फरार हुए नौकर (15 साल पुराना नौकर था) को पुलिस ने एक हफ्ते के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के जिला कूच बेहार से पकड़े गए आरोपी तप्पन से करीब साढ़े 13 लाख रुपये और 25 तोले सोना बरामद कर लिए गए हैं। पंचकूला पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल की मैथिलीगंज कोर्ट से आरोपी को ट्रांजिट रिमांड लेकर निकल चुकी है। यह टीम रविवार दोपहर तक पंचकूला पहुंचेगी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नौकर तप्पन का साथ उसके दोस्त बप्पी, अनिल व भानू ने दिया था। संदेह है कि ये तीनों बांग्लादेश भाग चुके हैं, क्योंकि तप्पन की गिरफ्तारी कूच बिहार से हुई है और वह यहीं का रहने वाला है। यह जिला बांग्लादेश के बॉर्डर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तप्पन को पकड़ने में साइबर सेल की मदद ली गई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर सब इंस्पेक्टर कमलजीत, एएसआई सुरजीत सिंह व सी-वन निर्मल सिंह की टीम ने तप्पन को दबोच लिया। उससे 13 लाख 66 हजार 660 रुपये और 25 तोले सोना बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक तप्पन सेक्टर-8 की कोठी में नौकर था, जबकि अन्य तीनों ने चोरी करने में उसका साथ दिया, जो शहर में पहली दफा आए थे। प्राथमिक पूछताछ में इतना ही साफ हो चुका है, जबकि पंचकूला पहुंचने पर गहनता से पूछताछ हो सकेगी।


क्या है मामला
सेक्टर-8 की कोठी नंबर 799 में ठेकेदार विजय कुमार जिंदल रहते हैं। पिछले शनिवार की रात तकरीबन आठ बजे वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-5 में एक शादी समारोह में गए थे। देर रात करीब डेढ़ बजे वापस आए तो घर के कमरे खुले थे और नौकर तप्पन फरार था। जिंदल ने शिकायत दी थी कि घर से 17 लाख रुपये व 13 लाख के जेवरात चोरी हुए थे। सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed