{"_id":"6256675c11105343a5450bf0","slug":"fake-ips-caught-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस: चौकी प्रभारी से मांगी शराब की पेटी, लेने पहुंचा तो दबोचा गया, वर्दी भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस: चौकी प्रभारी से मांगी शराब की पेटी, लेने पहुंचा तो दबोचा गया, वर्दी भी बरामद
Wed, 13 Apr 2022 11:32 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:32 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपी से होंडा सिटी कार और आईपीएस की वर्दी बरामद कर आरोपी के खिलाफ थाना तलवंडी में केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बठिंडा में तलवंडी पुलिस ने नकली आईपीएस अधिकारी को गरिफ्तर कर उससे वर्दी बरामद की है। आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ जस्सी निवासी रामपुर जिला मानसा के तौर पर हुई है। आरोपी थाना मौड़ के एसएचओ से बंगार में शराब की पेटी ले चुका और अब जब सींगो पुलिस चौकी से बंगार लेने पहुंचा तो पकड़ा गया। सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह ने बताया कि सुखविंदर सिंह उर्फ जस्सी बड़े पुलिस अफसरों के पास बतौर लांगरी बठिंडा, मानसा और चंडीगढ़ में काम कर चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुखविंदर पिछले डेढ़ वर्ष से अपने आप को आईपीएस जसविंदर सिंह बताकर लोगों और पुलिस वालों के साथ ठगी कर रहा था।इंस्पेक्टर ने खुलासा किया कि आरोपी ने थाना मौड़ के एसएचओ से बंगार में शराब की पेटी ली थी और तीन चार दिन पहले आरोपी ने सींगो पुलिस चौकी के प्रभारी को शराब की पेटी मांगी थी और जब आरोपी लेने तलवंडी पहुंचा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से होंडा सिटी कार और आईपीएस की वर्दी बरामद कर आरोपी के खिलाफ थाना तलवंडी में केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी।
विज्ञापन