फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   exclusive video: diamond ring theft Jewellers Shop

कैमरे में कैद हुई महिला की करतूत, देखें वीडियो

Sun, 15 Jun 2014 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Jun 2014 06:50 PM IST
विज्ञापन
exclusive video: diamond ring theft Jewellers Shop
चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित स्वर्ण गंगा ज्वैलर्स के दुकान में एक महिला की करतूत कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार के मुताबिक महिला अपनी पीतल की अंगूठी रखकर डायमंड रिंग ले गई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकार्ड हो चुकी है। दुकान के मालिक गोपाल कृष्ण ने सेक्टर-36 पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दुकानदार को ऐसे हुआ महिला पर शक

गोपाल कृष्ण का कहना है कि महिला जब उनकी दुकान में आई तो उसके हाथ में दो मोबाइल फोन थे। उसने इन मोबाइल के बीच में पीतल की रिंग पहले से रखी हुई थी। उसने पहले सोने और फिर हीरे की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। उसने दो अंगूठी पसंद की और इसका बिल तैयार करने के लिए कहा। इस दौरान उसने पीतल की अंगूठी ट्रे में रखी और डायमंड रिंग उठा ली। बिल तैयार होने पर उसने बहाना बनाया कि वह कार से पर्स लेने जा रही है और वहां से निकल गई। 
विज्ञापन

महिला के हाथ में बने हैं टैटू

exclusive video: diamond ring theft Jewellers Shop
सेक्टर-35 के अन्य ज्वैलर सूरज भान का कहना है कि आरोपी महिला के हाथ में टैटू बने हुए हैं। ऐसे में पुलिस चाहे तो आरोपी महिला तक पहुंचने में टैटू बनाने वालों की मदद ले सकती है।

ऐसा मामला पहली बार नहीं

सेक्टर-22 में शुक्रवार को आधा दर्जन लोगों ने एक आभूषण विक्रेता राज कुमार की दुकान से 12 जोड़ी टॉप्स चुरा लिए थे। आरोपियों में तीन महिलाएं शामिल हैं। इस वारदात को भी पुलिस अभी तक सुलझा नहीं पाई है।

वीडियो में देखें महिला की करतूत

exclusive video: diamond ring theft Jewellers Shop
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed