फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   escaped with girlfriend and brutally murdered, threw her on canal

26 साल की विवाहिता को भगा लाया, बहन की शादी ने हत्या करवा दी

Fri, 01 Jul 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Fri, 01 Jul 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
escaped with girlfriend and brutally murdered, threw her on canal
हत्या - फोटो :

पहले शादीशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाकर घर से भगा ले गया, बाद में बहन की शादी के ख्याल ने उसे 'कातिल' बनने पर मजबूर कर दिया। विवाहिता को नहर में धक्का देकर मार डाला। मामला, पटियाला का है। विवाहिता की लाश भाखड़ा नहर से मिल गई है। पुलिस ने प्रेमी, उसके ताया व चाचा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी शुतराणा थाने के एसएचओ बीरवल सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह निवासी डेरा हीरा नगर शुतराणा ने पुलिस के पास जतिंदर सिंह (22) के खिलाफ शिकायत दी थी कि वह उसकी पत्नी संदीप कौर (27) को बहला-फुसला कर 26 जून की रात को घर से भगा ले गया है। इसमें जतिंदर सिंह के ताया निर्मल सिंह और चाचा गुरचरन सिंह की मिलीभगत होने के भी आरोप लगे थे। इसी बीच पुलिस को संदीप कौर की लाश भाखड़ा नहर के खन्नौरी हेड से मिल गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक संदीप कौर को भगा ले जाने के बाद जतिंदर सिंह को यह डर सता रहा था कि उसके इस कारनामे की वजह से उसकी बड़ी बहन जो कुंवारी है, उसका रिश्ता नहीं होगा। इसलिए उसने अपने ताया व चाचा के साथ मिलकर संदीप कौर को भाखड़ा नहर में धक्का दे दिया। पुलिस ने जतिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed