{"_id":"5b64a3f44f1c1b6e118b7358","slug":"engineer-dies-due-to-unknown-vehicle-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":" अज्ञात वाहन ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को मारी टक्कर, अस्पताल में हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को मारी टक्कर, अस्पताल में हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Aug 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-49/50 की विभाजित सड़क पर शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक इंजीनियर की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे जीएमसीएच-32 में पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर मामले की सूचना उसके परिजनों को दे दी है। मृतक की पहचान मोहाली निवासी बलवंत सिंह के रूप में हुई है।
वह मूल रूप से फाजिल्का का रहने वाला है। बलवंत आईटी पार्क स्थित एक निजी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर था। बलवंत एक साल से मोहाली में रह रहा था। शुक्रवार सुबह वह मोहाली से आईटी पार्क अपने काम पर जाने के लिए मोटरसाइकिल पर जा रहा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह सेक्टर-49/50 की विभाजित सड़क पर पहुंचा। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया।
घायल अवस्था में उसे सेक्टर-45 स्थित सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। सिर पर गंभीर चोट लगने से कुछ समय बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया की सड़क पर एक्टिवा सवार महिला ने उसे साइड मार दी थी जिसके चलते संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह सड़क पर गिर गया था। पुलिस महिला की तलाश करने में जुट गई है।