फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   encounter in police public

पुलिस-पब्लिक में भिड़ंत, एसएचओ समेत 10 जख्मी

Wed, 21 May 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 21 May 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
encounter in police public

शहर के पॉश इलाके ऋषि नगर स्थित सूर्य विहार के पीछे निगम की जमीन पर 35 साल से हुए कब्जे गिराने गई निगम टीम, पुलिस और इलाके  के लोगों में टकराव हुआ।

विज्ञापन


कब्जे हटाने का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने पानी की बौछारें और बाद में लाठीचार्ज किया। इसमें कांग्रेस के इलाका विधायक भारत भूषण आशू, एक इंस्पेक्टर, निगम मुलाजिम समेत करीब छह लोग घायल हो गए। गुस्साए पुलिस वालों ने लोगों को घर से बाहर निकाल निकाल पर पीटा। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए कब्जे गिराने की कार्रवाई शुरू की और दोपहर बाद तक गिरा दिए। इस कार्रवाई के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है।

विज्ञापन

निगम ने पुलिस के साथ मिल कर कार्रवाई की

encounter in police public

अशोक विहार में करीब 19 अवैध कब्जों पर निगम ने पुलिस के साथ मिल कर कार्रवाई शुरू की। इसकी भनक लोगों को पहले से ही लग गई थी। इसलिए महिलाएं गली के बाहर धरने पर बैठ गईं और जमकर नारेबाजी की। भाजपा के पूर्व प्रधान प्रो राजिंदर भंडारी, कांग्रेसी विधायक भारत भूषण आशू समेत कई पार्षद भी मौके पर मौजूद थे।

निगम की टीम भारी लाव लश्कर एवं बड़ी संख्या में पुलिस मुलाजिमों के साथ मौके पर पहुंची। सारे इलाके को पहले सील कर दिया गया। पुलिस को देख कर लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और विरोध किया। इस पत्थरबाजी के दौरान एक पत्थर विधायक आशू के सिर पर लगा। पुलिस ने पानी की बौछारें करके लोगों को वहां से हटाने का प्रयास किया।

इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और मौके से लोगों को खदेड़ा। लोगों को तितर बितर करने के बाद निगम के दस्ते ने 19 कब्जों पर बुलडोजर चलाया। आखिर तक लोग निगम की इस कार्रवाई का विरोध करते रहे। लोगों का आरोप था कि वे पिछले 30-35 साल से यहां बैठे थे।

19 कब्जों को गिराने के लिए योजना

encounter in police public
हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए निगम ने एक दिन पहले ही इलाके के करीब 39 कब्जों पर लाल निशान और नोटिस लगा दिया था। इसके बाद आज सुबह कई लोग राजनेताओं के साथ अपने दस्तावेज लेकर पहुंच गए। दस्तावेज देखने के बाद 20 कब्जों को लिस्ट से निकाल दिया और 19 कब्जों को गिराने के लिए योजना तैयार कर ली।

निगम के जोनल कमिश्नर पीएस घुम्मण एवं एडिशनल कमिश्नर मनजीत सिंह के नेतृत्व में एटीपी कमलजीत कौर समेत कई अधिकारियों ने दस जेसीबी मशीन, टिप्पर एवं पुलिस के 400 मुलाजिम लेकर कूच किया।
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू कर दिया लाठीचार्ज

encounter in police public

कब्जे वाली जगह पर कांग्रेस एवं भाजपा के नेता एवं पार्षद मौजूद थे। जब इन्होंने विरोध किया तो पुलिस ने हाई कोर्ट का हवाला देकर पीछे होने की बात की। पुलिस ने पार्षदों एवं नेताओं को हिरासत में ले लिया।

इस पर मकानों पर चढ़े और सड़क पर मौजूद लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। एडीसीपी सतबीर सिंह अटवाल के नेतृत्व में आई पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया।

लोगों का आरोप था कि जिन्होंने पत्थर बरसाएं, वे भाग गए और बेकसूर लोगोें को पुलिस ने घर से बाहर निकाल कर मारा। लोगों का आरोप था कि पत्थरबाजी नेताओं के साथ आए कुछ शरारती तत्वों ने की। जबकि उसका खामियाजा इलाके के लोगों को भुगतना पड़ा।

पुलिस ने घर से निकाल कर पीटा

encounter in police public

पुलिस के लाठीचार्ज में जख्मी हुए मोहन सिंह ने कहा कि कुछ समय पहले ही उसकी दुर्घटना में टांगे टूट गई थी। उसके बाद आज पुलिस ने घर से निकाल कर पीटा। जबकि वह पत्थरबाजी करना तो दूर, बिस्तर से नहीं उठा सकता। बुजुर्ग महिला संतोष रानी ने कहा कि पुलिस ने उसे भी बुरी तरह मारा।

उधर निगम के अधिकारी पीएस घुम्मण ने कहा कि पुलिस के सहयोग से 19 कब्जों पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर मनोज सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर प्रदीप सहगल समेत छह मुलाजिम जख्मी हुए हैं। इनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। लेकिन सभी ही हालत अब सही है।

39 में से बीस मकान अलाट

encounter in police public
विधायक भारत भूषण आशू ने इस कार्रवाई को गलत ठहराया है। आशू ने कहा कि निगम की टीम कब्जे गिराने में मनमानी कर रही है। निगम ने 39 में से बीस मकान अलाट कर दिए और बाकी 19 को भी इसी तरह अलाट किया जा सकता था।
बलजिंदर सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed