फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly murdered by shot in Sonipat of Haryana

वर्चस्व की जंगः जान बचाने को भागा बुजुर्ग, पीछे से बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां और कर दी हत्या

Tue, 04 Jun 2019 09:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना (सोनीपत) Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Jun 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
Elderly murdered by shot in Sonipat of Haryana
अस्पताल में मौजूद पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला

गोहाना के गांव भैंसवाल कलां में वर्चस्व को लेकर चल रही रंजिश में एक बुजुर्ग की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने दरवाजा तोड़कर बुजुर्ग को घर से बाहर निकाला और गली में लाकर मौत के घाट उतार दिया। बुजुर्ग को चार गोली मारी गई हैं। पुलिस ने घटनास्थल से आठ खोल बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खानपुर मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बुजुर्ग की पत्नी के बयान पर गांव के 13 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि हत्या गांव के दूसरे पक्ष से वर्चस्व को लेकर चली आ रही रंजिश के चलते हुई है। वहीं इसको कुछ समय पहले ही यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में गांव के तीन युवकों की हत्या होने से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


गांव भैंसवाल कलां निवासी बलबीर (65) सोमवार रात को अपने घर में सो रहा था। वहां देर रात करीब डेढ़ बजे हथियारों से लैस कई हमलावर उनके घर में पहुंचे। हमलावरों ने घर का दरवाजा तोड़कर बलबीर को बाहर निकाल लिया। बलबीर ने हमलावरों से छूटकर भागने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Elderly murdered by shot in Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

बलबीर को चार गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर रात को ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से गोलियों के आठ खोल बरामद किए हैं। बलबीर की पत्नी बिमला के बयान पर पुलिस ने गांव के ही 13 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 

बिमला ने बताया कि उनके परिवार की गांव के ही कृष्ण के परिवार से रंजिश चली आ रही है। बिमला ने आरोप लगाया कि कृष्ण, परमजीत उर्फ मोनू, कृष्ण की पत्नी, विकास, बिंढरा, योगेश उर्फ बिहारी, सोनू, सुनील, मोनी, साधू का लड़का, रामकंवार, सुनीता व कृष्ण कुमार ने उसके पति की हत्या की है। बिमला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

गोहाना के सामान्य अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा नहीं होने के चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। 

मृतक के बेटे की 2017 में हुई थी हत्या, आरोपी पक्ष के तीन लोग भी मारे
बलबीर के बेटे प्रवीन उर्फ बिट्टू की 20 अप्रैल, 2017 को गांव में ही हत्या की जा चुकी है। गांव में वर्चस्व को लेकर खींचतान शुरू हुई और उसके बाद शुरू हुई रंजिश में उसकी हत्या कर दी गई।

वहीं आरोपी बनाए गए कृष्ण पक्ष के तीन युवकों की दो माह पहले यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में हत्या कर दी गई थी। उन तीनों की हत्या करके शव गाड़ी में डालकर गंगनहर में डाले गए थे। जिसमें बलबीर पक्ष के लोगों पर आरोप लगा था। 

बुजुर्ग की गोलियां मारकर हत्या की गई है। उसकी पत्नी के बयान पर दूसरे पक्ष के 13 लोगों पर हत्या व षड्यंत्र का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रह हैं।  संदीप कुमार, एसएचओ, थाना सदर गोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed