{"_id":"3bef21dd4b1deaeda4c183766d335152","slug":"due-to-snake-man-jumped-from-tractor-backbone-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोनट पर अचानक सांप आकर बैठ गया और फिर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोनट पर अचानक सांप आकर बैठ गया और फिर...
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Mon, 08 Jun 2015 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भांखरपुर में चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली पर अचानक चालक के सामने सात फुट का सांप आकर बैठ गया। सांप से बचने के लिए चालक ने चलते ट्रैक्टर से छलांग लगा दी। वह ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ कर गंभीर घायल हो गया। इसके बावजूद भी सांप ने उनका पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव भांखरपुर निवासी हरविंद्र सिंह (27) रविवार सुबह करीब नौ बजे मजदूर जयराम के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से खेत जा रहा था। जब वह खेत में पहुंचा तो अचानक चालक हरविंद्र सिंह के सामने ट्रैक्टर के बोनट पर सांप आकर बैठ गया।
विज्ञापन
हरविंद्र ने बताया कि सांप करीब सात फुट लंबा था। जब उसने डसने के लिए फन फैलाया तो उसने व साथ बैठे मजदूर ने ट्रैक्टर से छलांग लगा दी। जयराम तो पीछे गिर गया, लेकिन वह बीच में गिरा, जिस कारण ट्रैक्टर का पिछला टायर उसके ऊपर से गुजर गया।
विज्ञापन
इसके बाद भी सांप ने उनका पीछा नहीं छोड़ा जो ट्रैक्टर से नीचे आ गया। इसके बाद दोनों ने मिल कर सांप को मार कर खेतों में दबा दिया। इसके बाद हरविंद्र सिंह को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी पसलियां टूट गई है।