फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drunk Lady Doctor Fight with Police On Road

लेडी डॉक्टर ने बीच सड़क कर दिया ऐसा कारनामा, छूटे पुलिस के पसीने...तमाशबीन बने लोग

Thu, 14 Feb 2019 02:49 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Feb 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
Drunk Lady Doctor Fight with Police On Road
टल्ली लेडी डॉक्टर
लेडी डॉक्टर ने बीच सड़क ऐसा कारनामा कर दिया कि उसे संभालने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। वहीं लोग तमाशबीन बने रहे, लंबा जाम भी लग गया। मामला चंडीगढ़ का है। हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर नशे में धुत 40 वर्षीय एक लेडी डॉक्टर ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं लेडी डॉक्टर ने और शराब पीने की मांग कर डाली। चौक पर हंगामा होते देख मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन महिला को काबू करना चाहा, लेकिन महिला और भड़क गई। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने लेडी डॉक्टर को बमुश्किल काबू किया और उसे थाने लेकर पहुंचीं। महिला डॉक्टर की कार को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर शराब के नशे में धुत एक महिला हंगामा कर रही है। सूचना पर पीसीआर और मनीमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इस दौरान मौके पर लंबा जाम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मामले में सस्पेंड कर दिया गया था

वहीं मामले को देखने के लिए लोग तमाशबीन बने हुए थे। महिला पूरी तरह से नशे में थी। फौरन महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उसे काबू करने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस को देख महिला भड़क उठी और शराब पीने की मांग करने लगी। इसके बाद पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर किसी तरह मामले को शांत किया गया।

इसके बाद पुलिस महिला और उसकी कार को थाने लेकर आई और कार का चालान काट दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला रायपुररानी स्थित एक डिस्पेंसरी में बतौर डॉक्टर है।

बता दें कि पिछले वर्ष रायपुररानी स्थित अस्पताल में रात के समय ड्यूटी पर तैनात एक महिला डॉक्टर ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया था। रात के समय इलाज कराने आए मरीजों से बदतमीजी की गई थी। शिकायत के बाद विभागीय जांच के बाद उसे सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed