{"_id":"ce25129d3f8597781ee85bd5257c50db","slug":"drugs-traffickers-escaped-from-police-custody-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूलाः पुलिस को झांसा देकर फरार हो गया नशा तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूलाः पुलिस को झांसा देकर फरार हो गया नशा तस्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 03 Sep 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल पर ढाई लाख रुपये का ड्रग ले जाने वाला आरोपी ओमप्रकाश गिरफ्तारी के 20 घंटे बाद ही पुलिस को चकमा देकर होंडा सिटी से फरार हो गया। ओमप्रकाश ने फरार होने के लिए जो थ्योरी अपनाई, उससे पुलिस भी उसके झांसे में आ गई।
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस को एक बड़े ड्रग सप्लायर से मिलवाने का झांसा दिया। इसके बाद ओमप्रकाश ने जितेंद्र पाल को बुला लिया। सेक्टर-17-18 की डिवाइडिंग रोड पुलिया के पास निजी वाहन में गई पुलिस की गाड़ी में पिछली सीट पर बैठा आरोपी पुलिसकर्मी को धक्का देकर कार से कूद गया और जितेंद्र पाल की होंडा सिटी में सवार होकर फरार हो गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में पुलिस ने हर तरफ आरोपी को तलाश किया, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने इस मामले की छानबीन के दौरान सेक्टर-21, चंडीगढ़ के निवासी जितेंद्र पाल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसकी होंडा सिटी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक एक दिन पहले गिरफ्तार ओमप्रकाश ने बड़े सप्लायर की गिरफ्तारी करवाने के नाम पर पुलिस को साथ लेकर आरोपी जितेंद्र पाल को बुला लिया। सेक्टर-17/18 की डिवाइडिंग रोड पुलिया के पास निजी वाहन में गई पुलिस की गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा आरोपी पुलिस कर्मी को धक्का देकर फरार हो गया।
इस मामले में पुलिस ने कार लेकर आए स्लीपवेल कंपनी के बतौर मैनेजर कार्यरत जितेंद्र पाल को गिरफ्तार कर, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को बड़ा ड्रग सप्लायर बता रही है।
इस मामले की छानबीन जारी है। घटना के वक्त तीन पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन आरोपी ने एक पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया। फरार आरोपी ओमप्रकाश को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- कृष्ण कुमार, एसीपी