फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   drugs overdose death of a young boy in Dulewala village

19 साल का नौजवान, नशे की ओवरडोज से मौत, परिवार सदमे में

Mon, 05 Sep 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Mon, 05 Sep 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
drugs overdose death of a young boy in Dulewala village
drugs
नशा तस्करी के लिए बदनाम गांव दौलेवाला में नशे की ओवरडोज से एक ओर नौजवान की मौत हो गई। थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने मृतक की लाश का स्थानीय सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम बाद लाश वारिसों को सौंप दी है। यहां एक सप्ताह में नशे से तीन मौत हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


थाना फतेहगढ़ पंजतूर हवलदार जसविंदर सिंह ने बताया कि गांव दौलेवाला में खंडहर नुमा मसीत इमारत में से एक नौजवान का शव मिला है। जिसकी पहचान थाना कोट ईसेखां अधीन गांव मनावा निवासी सुखचैन सिंह के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्ट मार्टम बाद मौत के असली कारणों का पता लगेगा और प्राथमिक जांच में नौजवान की मौत ज्यादा नशा करने से हुई लगती है।
विज्ञापन

19 साल के नौजवान की नशे की ओवरडोज से मौत

drugs overdose death of a young boy in Dulewala village
ड्रग्‍स - फोटो : Demo Pic
उन्होंने बताया कि मृतक नौजवान के पिता के बयान पर धारा 174 सीआरपीसी तहत पोस्ट मार्टम करवाया गया है। मृतक का विसरा मौत के कारणों की जांच के लिए सरकारी लेबोरेटरी को भेजा जायेगा। यहां बीती 1 सितंबर को थाना बधनी कलां अधीन गांव राउके कला के एक 19 वर्ष के नौजवान की ओवरडोज नशे करने से मौत हो गई।

इस मामले में थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने गांव दौलेवाला की कथित नशा तस्करी का धंधा करती एक महिला समेत दो खिलाफ केस दर्ज किया था। यहां बताने योग्य है कि गांव की आबादी में खंडहर नुमा मसीत इमारत को नशेडिय़ों ने अड्डा बनाया हुआ है। यहां छिप कर नशेड़ी इंजेक्शन लगाते आम देखे जाते हैं। यह गांव नशों के लिए बदनाम है। यहां इस वर्ष की 6 अप्रैल को पंजाब पुलिस प्रमुख सुरेश अरोड़ा ने पहुंच कर गांव में स्थिति का जायजा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed