फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drug smuggler bhola says, his life in danger

ड्रग रैकेट: मुख्यारोपी तस्कर भोला की जान खतरे में

Tue, 20 Jan 2015 05:47 PM IST
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 20 Jan 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
Drug smuggler bhola says, his life in danger

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर जगदीश सिंह भोला ने आशंका जताई है कि उसे पंजाब से बाहर किसी अन्य राज्य में ले जाकर जान से मारा जा सकता है। इसके चलते भोला की तरफ उसके वकील ने केंद्र के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को लीगल नोटिस भेज कर पंजाब सरकार से भोला की सुरक्षा पुख्ता करने की मांग की है। भोला ने केस में उलझी पंजाब की बड़ी शख्सियतों से उसे नुकसान पहुंचाने का खतरा जताया है।

विज्ञापन


छह हजार करोड़ के ड्रग रैकेट केस में एक बड़ा मोड़ आया है। भोला ने आशंका जताई है कि उसे मिली सूचना के मुताबिक उसे किसी केस के सिलसिले में पंजाब से बाहर ले जाकर जान से मारा जा सकता है।
विज्ञापन


इस पर भोला के वकील सतीश करकरा ने गर्वनमेंट आफ इंडिया के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को लीगल नोटिस भेजा है, जिसमें उन्होंने भोला की जान को खतरे की आशंका को बताते हुए पंजाब सरकार से उसकी सुरक्षा पुख्ता करवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रग रैकेट केस में भोला को नुकसान पहुंचाने का खतरा

Drug smuggler bhola says, his life in danger

एडवोकेट करकरा ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी को लीगल नोटिस भेजने की पुष्टि करते हुए बताया कि दरअसल पिछली कईं पेशियों से भोला को कोर्ट में पेश नहीं किया जा रहा था। कभी कहा जाता था कि गारद उपलब्ध नहीं थी, तो कभी फतेहगढ़ साहिब कोर्ट में ले जाने की बात कह दी जाती थी।

इससे भी गड़बड़ी की आशंका लग रही थी, क्योंकि ड्रग रैकेट केस में अब बड़े-बड़े व्यापारियों के साथ-साथ कई बड़ी शख्सियतों के नाम भी जुड़ गए हैं। जिनकी तरफ से खुद को बचाने के लिए भोला को नुकसान पहुंचाने का पूरा खतरा है।

हालांकि सोमवार को भोला को कोर्ट में पेश तो कर दिया गया, लेकिन अभी भी भोला के सिर पर खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को जब भोला को कोर्ट में पेश किया गया, तो उसके वकील ने कोर्ट से स्पेशल 15 मिनट का समय मांग कर अकेले में बात की। इस दौरान भी भोला की सुरक्षा को लेकर ही बात की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed