एसी कंपनी डेकिन के ब्रांच हेड की गाड़ी ले उड़ा ड्राइवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामी एसी कंपनी डेकिन के ब्रांच हेड की कार ड्राइवर लेकर फरार हो गया। वे चंडीगढ़ में एक मीटिंग अटेंड करने आए थे। घटना की जानकारी मालिक को तब लगी जब वह मीटिंग अटेंड कर बाहर निकले। गाड़ी और ड्राइवर को न देख उनके होश उड़ गए।
उन्होंने घटना की जानकारी तत्काल संबंधित थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मालिक की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। शनिवार रात सवा 12 बजे की इस घटना से शहर में खलबली मच गई।
जानकारी के अनुसार, देश की नामी डेकिन (एसी निर्माता) कंपनी के सील ब्रांच हेड दिनेश डानिया सेक्टर-19-ए स्थित मकान नंबर 143 में रहते हैं। वह शनिवार रात 9 बजे इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पर्ल होटल में मीटिंग अटेंड करने गए थे। मीटिंग खत्म होने के बाद जब वह होटल से बाहर निकले तो उन्हें अपनी शिफ्ट गाड़ी (सीएच-01-एएल-3803) दिखाई नहीं दी।
लोगों से पता चला कि गाड़ी ड्राइवर ले गया
दिनेश डानिया ने वहां मौजूद कुछ लोगों से पूछा तो पता चला कि गाड़ी ड्राइवर लेकर गया है। काफी देर इंतजार के बाद भी जब ड्राइवर राम करन गाड़ी लेकर नहीं लौटा तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने तत्काल सेक्टर-31 थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डालिया की शिकायत पर जांच शुरू की।
प्राथमिक जांच में पता चला कि डालिया ने कुछ दिन पहले ही पुराने नौकर के कहने पर उसे ड्राइवर रखा था। हालांकि पुलिस ने पुराने ड्राइवर को पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि आरोपी ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ड्राइवर की नहीं कराई थी वेरिफिकेशन
डेकिन के मालिक दिनेश डानिया ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन के ही ड्राइवर को नौकरी पर रखा था। हालांकि उन्होंने पुलिस वेरिफिरेशन के लिए कागजात जमा करवा रखा था। डालिया ने बताया कि गाड़ी लेकर फरार हुए ड्राइवर को नौकरी पर पुराने नौकर के कहने पर रखा था। उसने बताया कि वह ड्राइवर से अच्छी तरह परिचित है।