{"_id":"998164d7bd71e345356c70d71f7e0a7f","slug":"drama-of-drunken-drivers-on-highway-jam-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत ड्राइवर का हंगामा, हाईवे पर तीन घंटे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत ड्राइवर का हंगामा, हाईवे पर तीन घंटे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 27 Jun 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत चालक ने रामगढ़ चौक के नाके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर शुक्रवार शाम ट्रक चढ़ाने की कोशिश की और बाद में बीच हाईवे ट्रक खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
इससे शाम करीब 5.30 से 8.30 बजे तक जाम लगा रहा। बाद में ट्रक निकालकर नजदीक के ही गांव में छिप गया। ड्राइवर ने पुलिस पर पैसे और लाइसेंस छीनने के भी आरोप लगाए, लेकिन ये पैसे व लाइसेंस उसके ट्रक से मिले।
विज्ञापन
दरअसल, पिंजौर में पिछले दिनों एक स्कूली बच्ची की ट्रक के नीचे आने से मौत होने के बाद से ही कुछ समय निर्धारित करके भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया था। शुक्रवार को नो एंट्री के समय यह ट्रक नालागढ़ से लेन तोड़कर भाग निकला तो पीसीआर वैन पीछे लग गई।
विज्ञापन
रामगढ़ में पुलिस नाके पर ट्रक को रोककर चालक को नीचे उतारा गया। हंगामे के दौरान हाईवे के बीचो-बीच ट्रक के खड़े रहने से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
ड्राइवर इस कदर नशे में था कि वह न तो अपना नाम बता पा रहा था और न ही अपने मालिक के बारे कोई जानकारी दे रहा था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी थी।