फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Double murder: Two student shot dead in Chandigarh

ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहला चंडीगढ़, दो छात्रों की गोलियां मारकर हत्या, तीसरा बाल-बाल बचा

Thu, 19 Dec 2019 09:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Dec 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
Double murder: Two student shot dead in Chandigarh
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ के सेक्टर-15डी में हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन (एचएसए) से जुड़े दो छात्रों की बुधवार रात ताबड़तोड़ आठ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। इनमें एक छात्र सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज जबकि दूसरा सेक्टर-11 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में पढ़ता था। वारदात को तीन से चार बदमाशों ने अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। हमले में एक छात्र बाल-बाल बच गया। 

विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुनकर मकान मालकिन जब छात्रों के कमरे में पहुंचीं तो दोनों छात्र खून से लथपथ पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को छात्रों को पीजीआई पहुंचाया। जहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्रों की पहचान मूलरूप से जींद के बराह निवासी विनीत (20) और गोहाना निवासी अजय उर्फ अज्जू (22) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


सेक्टर-11 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज मामले की छानबीन शुरू कर दी है। खास बात यह है कि वारदात पुलिस बीट से महज 50 मीटर की दूरी पर एक घर में हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कॉलेज की लड़ाई इन दोनों की हत्या की वजह बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात बुधवार रात करीब 10.15 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 15डी स्थित मकान नंबर 3556 में ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं। सूचना पर एसपी विनीत कुमार, डीएसपी राम गोपाल समेत थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों युवक खून से लथपथ पड़े थे जबकि एक युवक कमरे में बैठा चिल्ला रहा था।

Double murder: Two student shot dead in Chandigarh
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर वहां की वीडियोग्राफी करवाई गई। पुलिस जांच में सामने आया कि तीन से चार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। इनमें छात्र अजय एसडी कॉलेज सेक्टर-32 में एमए और विनीत गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 में बीए की पढ़ाई कर रहा था।

मौके से मिले सात खोखे और एक कारतूस 
पुलिस जांच में वारदातस्थल से सात खोखे जबकि एक कारतूस बरामद हुआ है। पूरा कमरा खून से लथपथ था। अजय के दो सीने, सिर और बाजू में एक-एक गोली लगी थी जबकि विनीत के सिर में एक गोली लगी थी। वहीं उनके साथी मोहित पुनिया को कोई चोट नहीं आई है। ऐसे में पुलिस टीम अब मोहित से सारी रात पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस ने आशंका जताई कि यह वारदात आपसी रंजिश में हुई है।
 
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस 
वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों को बयान दर्ज किया। वहीं, पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद घर के बगल स्थित पार्क की ओर से आरोपी फरार हो गए। पुलिस सेक्टर 15 मार्केट में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों का सुराग नहीं मिला था। 

कमरे में चिल्ला रहा था मोहित... पुलिस को बुला लो  

मकान मालकिन शांति देवी ने बताया कि परिवार के सदस्य घर में बैठे हुए थे। तभी अचानक जोर-जोर से आवाज सुनाई दी। पहले तो लगा कि कोई उनके घर का दरवाजा पीट रहा है। जैसे ही दरवाजा खोला तो तीन से चार युवक सीढ़ियों से उतरकर भाग रहे थे। उन्हें आवाज देकर रोकने की कोशिश की लेकिन एक भी नहीं रुका। 

इसके बाद वह घर के दूसरी मंजिल पर गईं तो कमरे में मौजूद मोहित पुनिया जोर-जोर से चीख रहा था कि पुलिस को बुला लो.. जबकि अजय और विनीत खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे। सारा कमरा खून से भरा पड़ा था। वह फौरन भागकर नीचे आईं और मामले की सूचना पुलिस को दी।  

दो दिन पहले ही लिया था कमरा 
मकान मलिक श्रीराम ने बताया कि दो दिन पहले ही विनीत और अजय ने कमरा लिया था। उन लोगों ने बताया था कि वह एसडी और गवर्नमेंट कॉलेज के छात्र हैं। उन्हें कमरे की जरूरत है। उस दौरान उन लोगों ने अपना कोई प्रूफ नहीं दिया था और बोला कि अगले दिन सारे कागजात दे देंगे लेकिन अब तक उन्होंने कोई कागजात नहीं दिए थे। हैरानी की बात है कि बिना कोई जांच-पड़ताल या प्रूफ के उन्हें घर किराए पर कैसे दे दिया गया।

मामला संज्ञान में आने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विनीत कुमार, एसपी सिटी चंडीगढ़ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed