{"_id":"95b3c2f60efc507c10c92ebe243ac808","slug":"doctor-arrested-for-cheating-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप भी जानिए इस डॉक्टर की करतूत को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आप भी जानिए इस डॉक्टर की करतूत को
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Feb 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडी कोर्स में पीजीआई और सीएमसी लुधियाना में दाखिल दिलाने के नाम पर सेक्टर-18 निवासी के 31 लाख रुपये ठगने वाले डॉक्टर को साइबर सेल ने सेक्टर 35 में नाका लगाकर दबोच लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए डॉक्टर की पहचान एनएस सहगल के रूप में हुई। डॉक्टर एनएस सहगल सेक्टर 35 में दफ्तर चलाता है। साइबर सेल ने उसके दफ्तर में छापा मारकर अहम कागजात बरामद किए।
विज्ञापन
सेक्टर-18 निवासी हरभजन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने डॉ एनएस सहगल के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से दाखिले को लेकर बड़ा खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
हरभजन सिंह ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया था कि उसने बेटे को एमडी कोर्स में दाखिल करवाना था। उन्होंने अखबार में दाखिल करवाने का विज्ञापन देखा। जब उन्होंने सेक्टर-35 में जगत गुरु सल्यूशन के मालिक डॉक्टर एनएस सहगल से संपर्क किया।
डॉ सहगल ने वादा किया उनके बेटे को पीजीआई, जीएमसीएच और लुधियाना सीएमसी में एमडी कोर्स में दाखिल दिलवा देंगे। इसके लिए डॉ. सहगल ने उनसे 31 लाख रुपये मांगे।
एडमीशन करवाने के चक्कर में उन्होंने डॉ. सहगल को 31 लाख रुपये दे दिए थे। रुपये लेने के बाद सहगल ने न तो दाखिल करवाया और न ही रुपये वापस किए।