{"_id":"572f4ce64f1c1bdb125cd509","slug":"dispute-in-jagran-clash-in-2-factions-stabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरण के दौरान 2 गुटों में मारपीट, युवकों को चाकुओं से गोदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जागरण के दौरान 2 गुटों में मारपीट, युवकों को चाकुओं से गोदा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 08 May 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
पंचकूला में सेक्टर-14 में जागरण के दौरान दो गुट भिड़ गए। इस दौरान एक गुट के सदस्य दूसरे गुट के दो युवकों को चाकू से गोद कर मौके से फरार हो गए। घायल सोनू ने बताया कि शनिवार को वह चचेरे भाई नवदीप और बबलू के साथ सेक्टर-14 की मेन मार्केट में जागरण में गए थे।
विज्ञापन
रात में तीनों जब पानी पीने बाहर आए तो उन्हें रैली गांव के सुशील उर्फ डोपा, सुनील, अजय, दीपू पिंकू और रैला गांव काका लब्बना के साथ करीब 12 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। इसमें सुनील, सुशील, पिंकू और अजय ने उन दोनों पर चाकू से हमला किया। उन्होंने बताया कि पिंकू और सुशील ने नवदीप की जांघ, सीने और बाजू पर कई बार वार किए।
विज्ञापन
जबकि अजय और दीपू ने उस पर चाकू से हमला किया। इस दौरान उनके माथे पर चोट आई। इसके बाद दोनों की चीख सुनकर वहां लोग इकट्ठा होने लगे। लोगों को आते देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को घायल अवस्था में जनरल अस्पताल लेकर गई। जहां से सोनू के उपचार के बाद रविवार सुबह उसे छुट्टी दे दी गई। नवदीप सिंह का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।