फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Disco clubs, raid in Zirakpur, 14 hookah recovered, filed cases

जीरकपुर में डिस्को क्लबों पर छापा, 14 हुक्के बरामद, केस दर्ज

Fri, 24 Mar 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (जीरकपुर)मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, (जीरकपुर)मोहाली Updated Fri, 24 Mar 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Disco clubs, raid in Zirakpur, 14 hookah recovered, filed cases
जीरकपुर में डिस्को क्लबों से 14 हुक्के बरामद
नशे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार रात एसएचओ पवन कुमार शर्मा ने सामाजिक संस्थाओं के साथ कई क्लबों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मौके से मिले हुक्कों को कब्जे में ले लिया और क्लब मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ ने नशा बेचने वालों को सख्त चेतावनी दी और कहा कि उनके क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूबे में नई सरकार बनने के बाद नशे के खात्मे के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जीरकपुर में करीब आधा दर्जन डिस्को क्लब व हुक्का बार चल रहे हैं। इनमें पाबंदी के बावजूद हुक्का पिलाया जा रहा है। बुधवार देर रात करीब नौ बजे सीआईए स्टाफ मोहाली ने एएसआई सुखचैन सिंह के साथ चंडीगढ़-अंबाला हाईवे स्थित सेठी ढाबा के साथ मोक्ष मैरिज पैलेस कम बार में छापा मारा। इस दौरान पुलिस को नशे से जुड़ी सामग्री नहीं मिली। इसके बाद पुलिस की टीम ग्लोबल बिजनेस पार्क मॉल की दूसरी मंजिल पर स्थित जंकयार्ड नामक डिस्को क्लब पहुंची। जहां पर प्रबंधकों द्वारा लोगों को बड़ी मात्रा में हुक्के दिए जा रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने क्लब प्रबंधकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और मौके से मिले हुक्कों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इसके अलावा अल्माज डिस्को में भी पुलिस ने छापेमारी की, वहां से भी कई हुक्के बरामद हुए। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, पुलिस पार्टी के साथ आई डाक्टरों की टीम ने सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने के पांच चालान भी किए। इसके बाद पुलिस की टीम जीरकपुर-पंचकूला हाईवे स्थित निमंत्रण पैलेस में बने हिप्नॉटिक डिस्को क्लब में दाखिल हुई। यहां पर आठ खाली हुक्के बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वहीं, क्लब के अंदर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारस डाउन टाउन मॉल में पुलिस ने मारा छापा

Disco clubs, raid in Zirakpur, 14 hookah recovered, filed cases
जीरकपुर में डिस्को क्लबों से 14 हुक्के बरामद
बता दें कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान कलगीधर सेवक संस्था के अध्यक्ष जतिंदरपाल सिंह, एंटी तंबाकू कमेटी के नोडल ऑफिसर डॉ. मोहित मानव, डॉ. गुरमन राज्य सलाहकार, जेनरेशन सेवियर के अध्यक्ष विनय गांधी, हरप्रीत सिंह, गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल के जेपी सिंह भी मौजूद रहे। संस्था के सदस्य लंबे समय से सूबे में नशे के रैकेट को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। 

पारस डाउन टाउन मॉल में पुलिस ने मारा छापा
एएसआई सुखचैन सिंह के नेतृत्व में रात करीब 12 बजे पारस डाउन टाउन मॉल की दूसरी मंजिल पर स्थित वेनम डिस्को क्लब में छापेमारी की गई। यहां पर पुलिस को हुक्के नहीं मिले, लेकिन क्लब के नाम जारी हुए बिल बरामद हुए हैं। उसे पुलिस ने कब्जे में लेकर क्लब का निरीक्षण किया और मालिक को दस्तावेज लेकर थाने में पेश होने को कहा है। 

उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार शहर के अंदर अवैध रूप से नशे का कारोबार कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की गई, जिसके तहत बुधवार को तीन डिस्क क्लबों में छापेमारी कर वहां से मिले हुक्कों को कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जंकयार्ड, अल्माज, हिप्नॉटिक नामक डिस्को क्लब के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
- पवन कुमार, थाना प्रभारी, जीरकपुर पुलिस स्टेशन।

तीसरा बार शिकायत मिलने पर लाइसेंस रद्द करने के लिए सिफारिश 
जानकारी के अनुसार, बुधवार को छापेमारी के दौरान जिन तीन क्लबों से पुलिस टीम को हुक्के बरामद हुए हैं, इन पर पहले भी मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार, क्लब मालिक अगर अब भी नहीं माने तो तीसरी बार मुकदमा दर्ज करने के साथ-साथ उनका लाइसेंस रद्द करने के लिए उच्चाधिकारियों से सिफारिश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed