फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dimple Murder Case, Protest in GMSH-16

'पहले चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करो, फिर लेंगे शव'

Sat, 26 Jul 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Jul 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dimple Murder Case, Protest in GMSH-16

कांस्टेबल पति द्वारा अस्पताल में कत्ल की गई डिंपल

विज्ञापन
को पति शिकायत देने पर चंडीगढ़ पुलिस ने धमकाया था। डिंपल के परिजनों के अनुसार पति आनंद द्वारा पीटे जाने के बाद चार जून को वह सेक्टर-24 की चौकी में शिकायत देने गई थी तो वहां पुलिस कर्मियों ने उस पर उलटा केस दर्ज करने की धमकी दी थी।

गुस्साये परिजनों ने शनिवार को पोस्टमार्ट के बाद डिंपल का शव लेने से मना कर दिया। उन्होंने मांग की कि जब तक चौकी प्रभारी और सेक्टर-11 के थाना प्रभारी को निलंबित नहीं किया जाता वे शव को स्वीकार नहीं करेंगे।

मांग को लेकर उन्होंने जीएमएसएच-16 में सुबह से लेकर शाम कर्मचारियों के साथ प्रदर्शन किया। कुछ देर के लिए अस्पताल के बाहर ट्रैफिक भी रोका। मामला बिगड़ता देख एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने परिजनों की शिकायत और आरोपों से जुड़े मामले की जांच डीएसपी क्राइम को सौंप दी।

7 गोलियां चलवा गई पुलिस की एक भूल

Dimple Murder Case, Protest in GMSH-16
चंडीगढ़ पुलिस की एक ढील ने अस्पताल में 7 गोलियां चलवा दीं। इस घटना में एक जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत दी पर अफसरों ने ध्यान नहीं दिया

Dimple Murder Case, Protest in GMSH-16

पुलिस के अनुसार पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले डिंपल और उसके परिजनों ने एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल को आनंद की शिकायत भी दी थी।

एसएसपी को दी शिकायत में पत्नी ने कहा था कि उसके पति की सर्विस रिवाल्वर वापस ले ली जाए। उसका पति उस पर कई बार रिवाल्वर तानकर धमकी दे चुका है और उसे पति से खतरा है।

इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। डिंपल ने एसएसपी के साथ-साथ सेक्टर-11 पुलिस थाना और सेक्टर-24 पुलिस चौकी में भी शिकायत दर्ज करवाई थी।

एसएसपी ने शिकायत आगे वुमन सेल में जांच के लिए भेज दी थी। इससे पहले डिंपल और उसके परिजन जून में सेक्टर-24 और 11 पुलिस थाने में कांस्टेबल से रिवाल्वर वापस लेने की गुहार लगा चुके थे।

विज्ञापन

पहले भी तानी थी रिवाल्वर

Dimple Murder Case, Protest in GMSH-16

अस्पताल के स्टाफ के अनुसार एक सप्ताह पहले भी आरोपी पति ने पत्नी के साथ अस्पताल में मारपीट की थी। उस समय भी अस्पताल के अंदर एक कमरे में डिपंल के सिर पर रिवाल्वर लगाकर धमकी दी थी।

आनंद का अफेयर था
डिंपल के पिता मामचंद ने बताया कि आनंद का किसी लड़की से अफेयर चल रहा था। इसलिए ही वह उनकी बेटी को पीटता था। पिछली बार पिटाई की जानकारी मिलने पर वह जब आनंद से इस बारे में पूछने गए तो उसने उन पर रिवाल्वर तान दी थी।

कांस्टेबलों की करतूत
•पिछले साल कांस्टेबल बसंत ने सेक्टर-17 में इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह की हत्या कर दी थी।
•पिछले साल दिसंबर में खुड्डा लाहौरा में एक स्कूल छात्रा से गैंगरेप और छेड़छाड़ में पांच कांस्टेबल गिरफ्तार हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed