{"_id":"64c8ebf00bfaf4bfd100b7a5","slug":"diamond-ring-and-earring-stolen-from-house-in-jagadhri-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगाधरी: घर से साढ़े 11 लाख की हीरे की अंगूठी व बाली चोरी, रसोइये व उसकी भतीजी पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जगाधरी: घर से साढ़े 11 लाख की हीरे की अंगूठी व बाली चोरी, रसोइये व उसकी भतीजी पर केस
Tue, 01 Aug 2023 04:59 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 01 Aug 2023 04:59 PM IST
सार
30 जुलाई की दोपहर को अमृत लाल अपना मोबाइल ठीक कराने की बात कहकर घर से निकला था। इस दौरान वह उसके पत्नी से अपना वेतन भी ले गया था लेकिन इसके बाद वह लौटकर वापस नहीं आया। आरोपी व उसकी भतीजी का फोन भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जय सिटी निवासी अनुज गर्ग के घर से साढ़े 11 लाख रुपये की हीरे की अंगूठी व बाली चोरी हो गई। आरोप घर में रसोइये का काम करने वाले अमृत लाल व उसकी भतीजी पर लगा है, क्योंकि घटना के बाद से दोनों आरोपी घर से गायब है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जय सिटी जगाधरी निवासी अनुज गर्ग ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम को उसकी पत्नी घर में रखी अलमारी में सामान जांच रही थी। इस दौरान उसे अलमारी में रखी करीब साढ़े 11 लाख रुपये कीमत की एक हीरे की अंगूठी व एक हीरे की सॉलिटेयर बाली गायब मिली। आरोप है कि उनकी अलमारी से गहने उनके रसोइये अमृत लाल व उसकी भतीजी ने मिलकर चोरी किए हैं।
विज्ञापन
अनुज ने बताया कि आरोपी अमृत लाल ने 11 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक व उसकी भतीजी ने 25 जुलाई से 27 जुलाई तक उनके घर पर काम किया। 30 जुलाई की दोपहर को अमृत लाल अपना मोबाइल ठीक कराने की बात कहकर घर से निकला था। इस दौरान वह उसके पत्नी से अपना वेतन भी ले गया था लेकिन इसके बाद वह लौटकर वापस नहीं आया।
विज्ञापन
आरोपी व उसकी भतीजी का फोन भी बंद आ रहा है। उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके गहने इन दोनों ने ही चोरी किए है। इस शिकायत पर शहर जगाधरी पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।