{"_id":"c0fc7f70bd085e3987652e2bdd2368be","slug":"demand-of-security-by-newly-married-muslim-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमने शादी की है, हमे सुरक्षा चाहिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमने शादी की है, हमे सुरक्षा चाहिए
अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 09 Nov 2013 03:17 PM IST
विज्ञापन
मलेरकोटला, संगरूर के एक नव-विवाहित मुसलिम जोड़े ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है।
प्रेस क्लब में शैमश कलीम और ऐमन ने बताया कि वे बालिग हैं, उन्होंने एक महीने पहले धार्मिक रीति-रिवाजों से प्रेम विवाह किया था।
निकाह के बाद ऐमन के घरवाले लड़के को धमकाने लगे। पुलिस को अपहरण की शिकायत दी। उनकी अर्जी पर हाईकोर्ट ने एसएसपी संगरूर को सुरक्षा की हिदायत दी।
परंतु जब भी वे इस संबंध में डीएसपी विलियम जैजी के पास गए, उन्होंने कलीम के परिजनों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ऐनम को छोड़ने को कहा।
उन्होंने उच्चाधिकारियों से केस किसी और जिले में ट्रांसफर कर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। उधर, डीएसपी विलियम ने कहा कि लड़की के पिता ने अपहरण की शिकायत दी थी।
इसके बाद निकाह पढ़वाने वाले को बयान के लिए बुलाया गया था। लड़के-लड़की को बुलाया ही नहीं गया। उन्होंने धमकाने के आरोपों को गलत बताया।