फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deepak Tinu trying to escape abroad with help of fake passport

Punjab News: फर्जी पासपोर्ट के सहारे विदेश भागने की फिराक में दीपक टीनू, कई राज्यों की पुलिस अलर्ट

Mon, 03 Oct 2022 07:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Oct 2022 07:16 PM IST
सार

आरोपी दीपक टीनू को भगाने में सीआईए प्रभारी की मुख्य भूमिका सामने आई है। आरोपी को भगाने की योजना उसकी प्रेमिका ने तैयार की थी। इसके तहत सबसे पहले आरोपी ने सीआईए प्रभारी को विश्वास में लिया और उसके बाद प्रेमिका संग कमरे से फरार हो गया।

विज्ञापन
Deepak Tinu trying to escape abroad with help of fake passport
मूसेवाला मर्डर केस का आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू फरार। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल आरोपी शूटर दीपक टीनू की तलाश में सोमवार को पंजाब पुलिस ने हरियाणा और राजस्थान में कुछ ठिकानों पर दबिश दी लेकिन टीनू नहीं मिला। इसके अलावा मानसा सीआईए स्टाफ का प्रभारी प्रितपाल सिंह झुनीर रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के ऊपर बने जिस गेस्ट हाउस में आरोपी टीनू को ले जाता था, उस कमरे के नीचे बैंक की सीसीटीवी फुटेज को सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने हासिल कर लिया है।

विज्ञापन

 
मृतक के रिश्तेदार चमकौर सिंह ने बताया कि जैसे ही उनको पता चला कि सीआईए स्टाफ प्रभारी प्रितपाल सिंह आरोपी दीपक टीनू को झुनीर रोड पर बने पंजाब नेशनल बैंक के ऊपर स्थित कमरे में लाता था, उसकी जांच के लिए सोमवार को वह परिवार समेत बैंक में पहुंचे और पांच दिन की सीसीटीवी फुटेज बैंक से मांगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिन की सीसीटीवी फुटेज ज्यादा होने कारण 18 पेन ड्राइव में शिफ्ट की जा रही है। जिसमें काफी समय लगेगा। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को मीडिया के सामने देखा जाएगा और इससे ही पुलिस का पूरा सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिवार को कुछ नहीं बता रही पुलिस: चमकौर सिंह 
गायक मूसेवाला के परिजन चमकौर सिंह ने कहा कि सोमवार को मानसा पुलिस ने आरोपी सीआईए प्रभारी प्रितपाल सिंह को अदालत में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया लेकिन पुलिस ने परिवार को अब तक कुछ नहीं बताया सिर्फ पुलिस ने इतना ही कहा है कि जांच चल रही है।

सभी को वीवीआईपी सुरक्षा न दें 
पंजाबी गायक के परिजनों ने कहा कि पुलिस आरोपियों को भारी सुरक्षा में कोर्ट में पेश करती है। जिससे पंजाब पुलिस का सरकारी खर्च बढ़ता है। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को वीवीआईपी सुरक्षा न देकर फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिये जल्दी सजा दी जाए, ताकि परिवार को इंसाफ मिल सके। 

दीपक टीनू की गर्लफ्रेंड कौन 
आरोपी दीपक टीनू को भगाने में सीआईए प्रभारी की मुख्य भूमिका सामने आई है। आरोपी को भगाने की योजना उसकी प्रेमिका ने तैयार की थी। इसके तहत सबसे पहले आरोपी ने सीआईए प्रभारी को विश्वास में लिया और उसके बाद प्रेमिका संग कमरे से फरार हो गया। पंजाब-हरियाणा की पुलिस जांच कर रही है कि आखिर आरोपी टीनू की प्रेमिका कौन है, जो आरोपी को भगाकर ले गई है। सूत्रों के अनुसार आरोपी की प्रेमिका भी हरियाणा से बताई जा रही है, जो लंबे समय से आरोपी के साथ बतौर संबंध में है। 

पंजाब-हरियाणा पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस का विशेष सेल सक्रिय 
मानसा पुलिस की हिरासत से भागे दीपक टीनू को पकड़ने की कोशिश में पंजाब-हरियाणा पुलिस के साथ-साथ अब दिल्ली पुलिस का विशेष सेल भी सक्रिय हो गया है। सोमवार को सूत्रों ने बताया कि आरोपी टीनू के फरार होने की खबर जैसे ही दिल्ली पुलिस के पास पहुंची तो तुरंत दिल्ली पुलिस के विशेष सेल ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि मूसेवाला की हत्या के बाद सबसे ज्यादा आरोपी दिल्ली पुलिस के विशेष सेल ने ही पकड़े थे।

इन राज्यों की पुलिस अलर्ट 
आरोपी दीपक टीनू को पकड़ने के लिए पंजाब, हरियाणा, यूपी, हिमाचल, बंगाल की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। सूत्रों ने बताया कि इन पांच राज्यों के अलावा उत्तराखंड पुलिस को भी आरोपी की तस्वीरें साझी की जा चुकी है। 

फर्जी पासपोर्ट के सहारे विदेश भागने की फिराक में
सूत्रों ने बताया कि आरोपी दीपक टीनू पहले भी दो बार पुलिस हिरासत से फरार हो चुका था लेकिन वह दोनों बार पकड़ा गया था। इस बार आरोपी दीपक टीनू एक बड़ी योजना के तहत पुलिस हिरासत से फरार हुआ है। जिसके चलते अब वो अपने आका गोल्डी बराड़ की सहायता से फर्जी पासपोर्ट के सहारे विदेश भागने की तैयारी में है। दूसरी तरफ पंजाब पुलिस ने देश के सभी एयरपोर्ट पर आरोपी टीनू की फोटो को साझा किया है। 

शूटर सचिन का भी जयपुर से जारी करवाया गया था फर्जी पासपोर्ट 
सूत्रों के अनुसार इस हत्याकांड से जुडे़ आरोपी शूटर सचिन बिश्नोई का फर्जी पासपोर्ट भी राजस्थान के जयपुर से बनवाया गया था। इसके सहारे वह विदेश चला गया। बिल्कुल उसी तर्ज अब फिर से आरोपी दीपक का फर्जी पासपोर्ट जारी करवाया गया, जिसके सहारे वह कनाडा में बैठे अपने आका गोल्डी बराड़ की सहायता से विदेश भाग सकता है।  

फरार होने के बाद आरोपी टीनू अपनी प्रेमिका से हुआ अलग 
सूत्रों के अनुसार आरोपी दीपक टीनू की प्रेमिका भी हरियाणा से है। जब आरोपी अपनी प्रेमिका के साथ मानसा पुलिस हिरासत से फरार हुआ तो आरोपी टीनू और उसकी प्रेमिका एक दूसरे से अलग हो गए और दोनों अलग-अलग ठिकानों पर चले गए। सूत्रों के अनुसार दोनों एक-दूसरे के संपर्क में हैं। लेकिन किसी भी राज्य की पुलिस को जानकारी नहीं कि आखिर दीपक टीनू की प्रेमिका कौन है?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed