{"_id":"d616671b91594df28aa10ce78d76f679","slug":"death-of-old-man-in-suspensive-conditions","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितयों में अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितयों में अधेड़ की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Tue, 27 May 2014 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी गोबिंदगढ़ के गांव माजरी में रूलदा सिंह पुत्र हरचरन सिंह (55) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की बेटी सरबजीत कौर ने बताया कि उसके पिता का एक साल से लखविंदर सिंह लक्खा, हरविंदर सिंह गोलू, अरविंदर सिंह, बलजीत सिंह और मिंटू फिरोजपुरिया से जमीनी विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
उन लोगों ने धोखे से उनकी एक किला जमीन जिसकी कीमत 55 लाख रुपये बनती थी जबरन उसके पिता से कागजों पर अंगूठा लगवाकर हड़प ली। इससे सरबजीत परेशान रहने लगे। मानसिक परेशानी के कारण वह 18 दिनों से घर से लापता थे।
विज्ञापन
पिता की गुमशुदगी की शिकायत उन्होंने खेड़ी नौध सिंह पुलिस स्टेशन में दी थी। पुलिस ने बताया कि रूलदा सिंह के शव के पास से सल्फास की शीशी भी मिली थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं गांव के सरपंच मस्तान सिंह, पूर्व सरपंच मलकीत कौर ने घटना की जांच बारीकी से करने की अपील की है।
विज्ञापन