{"_id":"5c2a4671bdec225706706725","slug":"death-of-a-farmer-due-to-cold-wave-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं सींचने गया किसान, कड़ाके की ठंड में हो गई मौत...पराली जलाने से भी नहीं बची जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेहूं सींचने गया किसान, कड़ाके की ठंड में हो गई मौत...पराली जलाने से भी नहीं बची जान
Tue, 01 Jan 2019 12:13 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड के चलते एक और किसान ने दम तोड़ दिया है। घटना हरियाणा के जींद जिले के गांव गांगोली की है। यहां के 42 वर्षीय किसान राजबीर की रविवार की रात ठंड लगने से मौत हो गई। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार राजबीर रविवार रात को गेहूं की सिंचाई कर रहा था। ठंड अधिक होने की वजह से वह उसे बर्दास्त नहीं कर पाया और ठंड लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
राजबीर के पिता किताब सिंह ने बताया कि राजबीर उसका इकलौता बेटा था। वह सोमवार सुबह उसके लिए चाय लेकर गया तो देखा कि राजबीर का खेत में शव पड़ा है। किताब सिंह ने बताया कि बेटे ने ठंड से बचने के लिए पराली जलाकर आग भी तापी है, लेकिन अधिक ठंड होने के कारण वह नहीं बच सका। राजबीर के दो बच्चे हैं। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. संतलाल के अनुसार ठंड के चलते हार्ट अटैक आने से मौत होने के लक्षण लग रहे हैं। सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी।
विज्ञापन