{"_id":"7643b1c03ed8a50bb491220ebc5bebbf","slug":"deadly-aatck-by-kirpan-on-bus-conductor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस का टिकट नहीं दिया तो किरपाण से हमला किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस का टिकट नहीं दिया तो किरपाण से हमला किया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 06 May 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसबीटी बस स्टैंड-43 पर रात लगभग पौने एक बजे कुछ युवकों ने टिकट काउंटर पर बैठे युवक को कृपाण से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को सीएमएसएच-16 में दाखिल कराया गया है। फिलहाल युवक का सेक्टर-16 के अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सेक्टर-43 के बस स्टैंड पर मंगलवार को देर रात पौने एक बजे तीन युवक टूर एंड टेवल्स निजी बस सर्विस के काउंटर पर आए। काउंटर पर युवकों ने मनाली जाने के लिए टिकट मांगी। काउंटर पर बैठे युवक मनदीप ने कहा कि मनाली के लिए अभी कोई टिकट नहीं बची है। इसके युवकों ने मनदीप से बहस शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस बीच उन्होंने मनदीप को काउंटर से बाहर आने को कहा। जैसे ही मनदीप उन्हें समझाने के लिए बाहर निकला युवकों ने कृपाण से मनदीप पर हमला बोल दिया। युवक टिकट न मिलने से नाराज थे और मनदीप को बुरी तरह धमका रहे थे। तीनों युवक उस पर बुरी तरह टूट पड़े और उसे जमकर पीटा।
विज्ञापन
कृपाण के हमले से मनदीप के सिर पर और बाजू पर गहरी चोटें आईं। घायल हो मनदीप गिर पड़ा। जब लोग इकट्ठे हुए आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके लोगों ने तुरंत 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को वारदात की जानकारी दी।
देर रात तक हमलावर तलाशती रही पुलिस
सूचना मिलते ही तुरंत एक पीसीआर पहुंची और वारदात का जायजा। पुलिसकर्मियों ने युवक की हालत देख उसे पीसीआर में बिठाया और सीएमएसएच-16 के अस्पताल में पहुंचे। यहां डॉक्टरों मनदीप का इलाज शुरू कर दिया है।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था और पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी। इस बीच पुलिस ने कई स्थानों पर नाकेबंदी कर हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया हुआ था।