{"_id":"63714ce595a9f109e1033dca","slug":"dead-body-of-nurse-found-in-suspicious-circumstances-in-mohali-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पंचकूला के निजी अस्पताल की नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, गले में चोट के निशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali News: पंचकूला के निजी अस्पताल की नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, गले में चोट के निशान
Mon, 14 Nov 2022 01:33 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 14 Nov 2022 01:33 AM IST
सार
पुलिस अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जहां पर लाश पड़ी थी उसके आसपास जांच की तो कुछ नहीं मिला। पुलिस जांच में मृतका के गले पर गंभीर चोट के लाल निशान थे, जिसे देखने के बाद पुलिस ने आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों से उसके बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला के निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस को युवती की लाश गांव सोहाना की पंचायती जमीन पर रखे एक बेंच से बरामद हुई है। जिसे पुलिस ने सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक युवती की पहचान नसीब कौर निवासी अबोहर के रूप में हुई है, जो सोहाना में एक पीजी में रहती थी। सोहाना थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद मृतका शव का पोस्टमार्टम करवाकर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मृतका नसीब कौर पंचकूला के एक निजी अस्पताल में बतौर नर्स कार्यरत थी। इसके साथ पीजी के कमरे में रहने वाली एक लड़की ने पुलिस को बताया कि 10-15 दिन पहले ही नसीब कौर ने यहां पीजी में उनके साथ रहना शुरू किया था।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर करीब दो बजे वह यह कहकर गई थी कि अपने दोस्त से मिलने जा रही है और इसके बाद लगातार मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया तो नसीब कौर ने कॉल नहीं उठाई। रविवार को सुबह करीब आठ बजे मृतका का फोन किसी राहगीर ने उठाया तो पता चला कि नसीब कौर बेसुध अवस्था में पंचायत की जमीन पर एक बेंच पर पड़ी है, इसकी सूचना तुरंत पुलिस अधिकारियों को दी गई।
गले पर मिले गंभीर चोट के निशान
इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जहां पर लाश पड़ी थी उसके आसपास जांच की तो कुछ नहीं मिला। पुलिस जांच में मृतका के गले पर गंभीर चोट के लाल निशान थे, जिसे देखने के बाद पुलिस ने आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों से उसके बारे में पूछताछ की और यहां से कुछ दूर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को खंगालना शुरू कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने शव को फेज-6 स्थित जिला सिविल अस्पताल की पहुंचाया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।