फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dead body of man found in suspicious condition

संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव

Fri, 18 Mar 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Mar 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
dead body of man found in suspicious condition
सुसाइड - फोटो : demo pic

चंडीगढ़। सेक्टर 43 में शुक्रवार को संदिग्ध हालातों में पेड़ से लटके युवक की लाश मिली। शव की पहचान  सेक्टर 52 निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। अनिल पंचकूला में लेबर का काम करता है। पुलिस ने शव अस्पताल में रखवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सेक्टर 43 में जंगल एरिया में पेड़ से लटका एक शव मिला। किसी राहगीर ने शव देखा और 100 नंबर पर सूचना दी। सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन के एसएचओ राम दयाल ने बताया कि दोपहर को करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली की जंगल एरिया में एक युवक का शव पेड़ से लटका है।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि एक करीब 32 साल के युवक ने दुपट्टे से पेड़ से फंदा लगा कर जान दी है। मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सेक्टर 52 निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। अनिल पंचकूला में लेबर का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में सुसाइड का मामला लगता है। पुलिस ने शव जीएमएसएच-16 अस्पताल में पोस्ट मॉर्टम के लिए रखवा दिया है। पोस्ट मॉर्टम के बाद मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed