{"_id":"6168332a8ca3bb7a530e9a20","slug":"dead-body-of-man-found-in-sector-30-bus-stop-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: बस स्टॉप में मिला शव, नाक से बह रहा था खून, पोस्टमार्टम में होगा मौत के कारण का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़: बस स्टॉप में मिला शव, नाक से बह रहा था खून, पोस्टमार्टम में होगा मौत के कारण का खुलासा
Thu, 14 Oct 2021 07:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 14 Oct 2021 07:10 PM IST
सार
शव के नाक से खून निकल रहा था। आंख काली हो चुकी थी और सिर पर भी गंभीर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
बस स्टाप पर मिला शव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-30 के बस स्टॉप में गुरुवार को शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के सिर पर चोट के निशान थे और पैरों में पट्टियां बंधी थीं। गले में भी पाइप डली हुई थी। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
सुबह करीब 10 बजे लोगों ने एक व्यक्ति को बस स्टॉप पर लेटे देखा। उसके शरीर में कोई हरकत नहीं थी। उसने सिर्फ एक लोअर पहना था। हाथ बांधे वह सोने की मुद्रा में पड़ा था। सेक्टर-30 में रहने वाले यादविंदर मेहता ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि व्यक्ति अस्पताल से इलाज के दौरान भाग कर यहां पहुंचा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - कैथल में डबल मर्डरः आधी रात मोहना में मां-बेटी की हत्या, बेटा गंभीर
विज्ञापन
नाक से खून निकल रहा था। आंख काली हो चुकी थी और सिर पर भी गंभीर चोट के निशान थे। यादविंदर ने तुरंत पुलिस को कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराने के बाद शव को सरकारी अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा मौत कैसे हुई।