फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of a girl found on rail track in Barnala of Punjab

बरनाला में बेरहमी: सैलून में काम करने वाली लड़की की हत्या, रेल ट्रैक पर शव मिलने से हड़कंप

Wed, 19 May 2021 09:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 May 2021 09:07 PM IST
सार

घर से सैलून पर काम करने के लिए निकली लड़की का शव रेल ट्रैक पर मिलने से पंजाब के बरनाला में हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच के बाद कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Dead body of a girl found on rail track in Barnala of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के बरनाला में एक सैलून में काम करने वाली लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। लड़की का शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है। जीआरपी चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह ने शव कब्जे में लेकर प्राथमिक जांच के बाद कत्ल का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। रणवीर सिंह ने बताया कि लड़की की पहचान जगदीप कौर पुत्री सतपाल सिंह निवासी गांव राजगढ़ जिला बरनाला के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


मृतका के पिता सतपाल सिंह ने बताया कि उसकी लड़की बरनाला में केसी रोड पर स्थित एक सैलून में कार्य करती थी। रोजाना की तरह वह घर से सैलून के लिए निकली लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। जब उन्होंने सैलून मालिकों से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि जगदीप कौर तो सैलून आई ही नहीं। इसके बाद उन्होंने लड़की की गुमशुदगी के संबंध में थाना धनौला में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन


इसके बाद रेलवे पुलिस ने सूचना दी कि एक लड़की का शव रेलवे ट्रैक से मिला है, वहां जाकर देखा तो उनकी लड़की जगदीप कौर का शव था। रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज जगदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह लगा रहा है कि कोई लड़की का कत्ल कर उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक गया है, जिसके चलते मृतका के पिता सतपाल सिंह के बयान पर कत्ल का मामला दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed