{"_id":"5f46a23e8ebc3eabec6b2355","slug":"dead-body-found-hanging-from-tree-in-hoshiarpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: होशियारपुर में खौफनाक वारदात, व्यक्ति का गला रेतकर शव पेड़ पर टांगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: होशियारपुर में खौफनाक वारदात, व्यक्ति का गला रेतकर शव पेड़ पर टांगा
Thu, 27 Aug 2020 12:53 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आउटडोर स्टेडियम के समीप बुधवार की सुबह एक व्यक्ति का पेड़ से लटका शव मिला। सुबह स्टेडियम में सैर करने गए लोगों ने शव देख कर पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट नवीन जैरथ ने बताया कि आउटडोर स्टेडियम में सैर के दौरान चो किनारे सड़क पर से सैर कर आए एक बुजुर्ग ने उन्हें पेड़ से किसी का शव लटके होने के बारे में बताया।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान कुलदीप सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी मकान नंबर 1172, गली नंबर 9, बाबा बुद्ध जी नगर, रामा मंडी वार्ड 13, दकोहा, जालंधर के रुप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक के गले पर तेजधार हथियार के निशान थे। इससे अनुमान है कि कुलदीप सिंह की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया है। सूचना मिलते ही डीएसपी मुनीश शर्मा थाना माडल टाउन की पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
देखें- वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन