{"_id":"5d31e5c78ebc3e6c9d3b455d","slug":"daughter-commit-suicide-by-jumping-into-canal-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने की दूसरी शादी तो आहत बेटी ने आखिरी मैसेज कर उठा लिया खौफनाक कदम, सभी हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मां ने की दूसरी शादी तो आहत बेटी ने आखिरी मैसेज कर उठा लिया खौफनाक कदम, सभी हैरान
Fri, 19 Jul 2019 09:20 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 19 Jul 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां की दूसरी शादी से आहत युवती ने गुरुवार देर शाम नहर में छलांग लगा दी। हालांकि लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक उसकी मौत चुकी थी। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मां, उसके दूसरे पति व नाना- नानी पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव दयोनखेड़ा निवासी दविंदर सिंह की शादी किरनदीप कौर के साथ हुई थी।
विज्ञापन
उसके दो बेटियां और एक बेटा है। करीब दो वर्ष पहले किरनदीप कौर किसी ट्रक ड्राइवर के साथ बठिंडा में रहने लगी थी। इसके बाद किरनदीप की बड़ी बेटी शिवताज कौर (19) व उसके छोटे भाई-बहन अपनी बुआ के पास रह रहे थे। दविंदर सिंह जो कि दिव्यांग है और बीमार रहता है अब मलोट शहर में रह रहा था।
विज्ञापन
किरनदीप कौर ने बाद में अपने पति पर खर्च के लिए अदालत में केस कर दिया था। शुक्रवार को अदालत में तारीख थी। इससे पहले ही शिवताज कौर अपनी स्कूटी पर घर से निकल गई। इससे पहले उसने मैसेज कर दिया था कि वह आत्महत्या करने जा रही है। बाद में घरवालों को पता चला कि शिवताज कौर ने नहर में छलांग लगा दी है।
विज्ञापन
वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे निकाल लिया लेकिन उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस पर उसने मां किरनदीप कौर, उसके प्रेमी व अपने नाना-नानी को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।