फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   creepy murder of dhaba owner

तेजधार हथियार से ढाबा संचालक की हत्या

Sat, 26 Sep 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, साहा/मुलाना, अंबाला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, साहा/मुलाना, अंबाला(हरियाणा) Updated Sat, 26 Sep 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
creepy murder of dhaba owner

ढाबे के संचालक की देर रात कुछ हमलावरों ने तेजधार हथियारों व डंडों से हमला कर हत्या कर दी। मामला हरियाणा के अंबाला के साहा/मुलाना का है। साहा में फौजी ढाबे के संचालक बीहटा गांव निवासी यशपाल की गत देर रात कुछ हमलावरों ने तेजधार हथियारों व डंडों से हमला कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


उसने बुरी तरह से काट दिया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कैंट सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है, घटना के बाद एसीपी बराड़ा अनिल कुमार व एसएचओ साहा देवेंद्र ने मौके का मुआयना किया। जबकि पुलिस की क्राइम विशेषज्ञों की टीम ने भी घटना स्थल पर सुराग जुटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने फिलहाल कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया है, जबकि कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि अभी हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाएं हैं, जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस तरह से उतारा मौत के घाट
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे कर्ण ने बताया कि उसका पिता फौजी ढाबा के नाम से अपना ढाबा चलाता है और वे कई बार रात को देरी होने की वजह से वहीं ढाबे पर ही सो जाते थे। गत रात्रि भी उन्होंने वहीं अपने ढाबे पर सोने का फैसला किया और वह उनके लिए खाना लेकर ढाबे पर पहुंचा।

बेटे ने पुलिस को बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो कुछ लोग उस पर हथियारों से बुरी तरह वार कर रहे थे और उसके पिता लहूलुहान हालत में मदद के लिए पुकार रहे थे। बेटे ने बताया कि हमलावरों ने डंडों और तेजधार हथियारों से उसके पिता पर इस कदर वार किए कि उन्होंने दम तोड़ दिया। बेटे ने पुलिस को कुछ युवकों के नाम भी बताए हैं, जिन्होंने उसके पिता की हत्या की है।

बेटे के अनुसार जैसे ही वह पिता का खाना लेकर पहुंचा और पिता की हालत देखकर चिल्लाता हुआ उनकी ओर दौड़ा तो हमलावर वहां से भाग गए। बेटे के अनुसार उन्होंने तुरंत इसकी सूचना साहा पुलिस को दी और पिता को अस्पताल पहुंचाया। मगर जांच के बाद अस्पताल में चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया।

बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता को मौत का घाट उतारने वालों का पहले भी उसके पिता से झगड़ा हुआ था, इसलिए वह उन्हें जानता है और उस वक्त भी उन्होंने उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी और अब उन्होंने इसी रंजिश के चलते डंडों व हथियारों से उसके पिता को पीटकर मार डाला।


देवेंद्र सिंह, प्रभारी, थाना साहा ने बताया कि इस मामले में मौके से कुछ सुराग जुटाए गए हैं। मृतक के बेटे की शिकायत पर भी जांच शुरू हो गई है। अभी इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। हत्या के पुख्ता कारणों का अभी मालूम नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed