{"_id":"31909dde3c3db8c21289eb1d994e1c0f","slug":"court-notice-to-actor-rahul-bosh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल बोस ने की आपत्तिजनक बातें, नोटिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राहुल बोस ने की आपत्तिजनक बातें, नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला चंडीगढ़
Updated Wed, 12 Mar 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस द्वारा इंटरव्यू के दौरान देश के बारे में आपत्तिजनक कमेंट्स करने के मामले में मंगलवार ज्यूडिशीयल मजिस्ट्रेट शिल्पी की अदालत ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत ने राहुल बोस को दो अप्रैल से पहले जवाब देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता मंदीप कौर की तरफ से वकील दीलिप महाजन द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि राहुल बोस ने एक साक्षात्कार में भारत की छवि खराब की है।
इसे लेकर उसके द्वारा बिना शर्त अदालत में माफी मांगने की मांग की गई है। याचिका के मुताबिक राहुल बोस का यह साक्षात्कार 27 फरवरी, 2014 को एक हिंदी समाचार पत्र में छपा था।
विज्ञापन
इसमें राहुल बोस ने कहा था कि उसे भारतीय होने में शर्म महसूस होती है। उसे मुंबई के एक कालेज में दाखिला लेना पड़ा पर वहां जाने में उसे शर्म महसूस होती थी क्योंकि वह कभी भारत में शिक्षा ग्रहण नहीं करना चाहता था और विदेश में शिक्षा लेने को प्राथमिकता देता था।
विज्ञापन
याचिका के मुताबिक राहुल बोस के इस बयान ने राष्ट्रीय व देशभाक्ति की भावना को चोट पहुंचाई है। इसी देश ने उसे इतनी प्रसिद्धी दी है।
इससे पहले वकील याचिकाकर्ता द्वारा राहुल बोस को एक लीगल नोटिस भी भेज माफी मांगने के लिए कहा था मगर इस नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया।