फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   couple committed suicide, dead body found on express way in bahadurgarh

हाई-वे पर पड़े मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग मामले की आशंका

Mon, 26 Sep 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा) Updated Mon, 26 Sep 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
couple committed suicide, dead body found on express way in bahadurgarh
बहादुरगढ़ में हाइवे पर मिले युवक और युवती के शव - फोटो : अमर उजाला
हाइवे पर युवक और युवती के शव संदिग्ध हालात में पड़े मिले। मामला प्रेम प्रसंग का है या कुछ और? घटना हरियाणा के बहादुरगढ़ की है। गांव मांडोठी के नजदीक निर्माणाधीन कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर दोनों शव मिले। युवक के पास मिले मोबाइल के आधार पर उसकी शिनाख्त हो पाई। दोनों बुपनियां के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस और परिजनों को इसका पता चला तो वे घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों की मौत के पीछे कोई प्रेम प्रसंग रहा है या फिर अन्य कारण, इसे लेकर पुलिस गहन छानबीन में जुटी है। फिलहाल परिजनों के बयान पर घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की है। रविवार सुबह मांडोठी केएमपी पर युवक-युवती के शव पड़े मिले। पास में पानी की बोतल, जहरीली गोलियां, कुछ अन्य सामान भी पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


घटनास्थल से काफी दूर तक जहरीली दवा की दुर्गंध उठ रही थी। युवक के शव के साथ एक मोबाइल पड़ा हुआ था। पुलिस ने उसी के आधार पर जो कॉल हुई थी, उस पर संपर्क साधते हुए मृतकों की पहचान की। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और उन्होंने भी यहां से कुछ साक्ष्य जुटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं

couple committed suicide, dead body found on express way in bahadurgarh
बहादुरगढ़ में हाइवे पर मिले युवक और युवती के शव - फोटो : अमर उजाला
थाना सदर एसएचओ रणधीर सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान बुपनियां निवासी मोहित और उनके पड़ोस की ही लड़की के रूप में हुई। उनकी मौत के पीछे क्या वजह रही है, इसको लेकर पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

दोनों के शवों का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिए। पुलिस ने मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए विसरा भी लिया है, ताकि उसे जांच के लिए मधुबन लैब में भेजा जा सके। उधर, युवक-युवती के एक साथ जहर खाकर जान देने की घटना के बारे में लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे।

रात से लापता थे दोनों
बताया गया है कि मृतक मोहित दो भाइयों में बड़ा था और वह बहादुरगढ़ में मेट्रो निर्माण कार्य से जुड़े सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर पिछले कुछ माह से ड्यूटी कर रहा था। शनिवार शाम परिजनों से बात करके वह ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था, लेकिन न तो ड्यूटी पर पहुंचा और न ही वापस घर।

यही नहीं जिस युवती ने उसके साथ जान दी है, वह भी रात से घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजन उसे तलाश ही रहे थे कि रविवार सुबह उसका शव मांडोठी केएमपी पर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला।

देर रात किया था फोन

couple committed suicide, dead body found on express way in bahadurgarh
बहादुरगढ़ में हाइवे पर मिले युवक और युवती के शव - फोटो : अमर उजाला
मृतक मोहित के पिता के अलावा अन्य सदस्यों ने बताया कि रविवार सुबह ही उन्हें बेटे की मौत की सूचना मिली। देर रात उसने अपने छोटे भाई के पास फोन किया, लेकिन कुछ ज्यादा बात नहीं और फिर अचानक फोन काट दिया, लेकिन उसके बाद कोई दोबारा कॉल नहीं की। \

उन्हें यह बिल्कुल भी भनक नहीं थी कि उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। घटनास्थल के पास से पुलिस ने मृतक की बाइक और कुछ अन्य सामान भी बरामद किया। मोहित के मोबाइल की कॉल डिटेल को लेकर भी पुलिस जांच में जुटी है।

यह बोले डीएसपी
वहीं डीएसपी हंसराज का कहना है कि दोनों शाम को घर से निकले थे और रविवार सुबह उनके शव मांडोठी क्षेत्र में मिले। उनकी मौत पर कुछ डिटेल तो नहीं आई, लेकिन मौके से कोई पत्र या सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि प्रेम प्रसंग की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि दोनों एक ही गांव से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed