{"_id":"351e9c763455e8ce2ec26e5e89c90a5d","slug":"couple-commit-suicide-after-domestic-discord-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को मृत पड़ा देख पति ने भी दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को मृत पड़ा देख पति ने भी दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुररानी
Updated Sat, 13 Sep 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में किराए के मकान में रहने वाले दंपति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घरेलू कलह की वजह से पहले पत्नी ने फंदा लगाया और जब पति बाजार से वापस आया तो पत्नी को मृत देखकर पहले सुसाइड नोट लिखा, फिर खुद फंदे से लटक गया।
विज्ञापन
रायपुररानी के अमित पुत्र मामचंद अपनी पत्नी सीमा रानी के साथ करीब छह महीने से किराए के मकान में रहता था। शाम को मकान मालिक ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वह जब कमरे के नजदीक आए तो कमरे से बदबू आ रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने गांव के सरपंच को बुलाया और शाम करीब साढे़ पांच बजे पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया, जो अमित ने लिखा था। इसमें उसने जिक्र किया कि वह रात आठ बजे दूध और दही लेकर घर आया।
विज्ञापन
पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला और न ही दरवाजा खोला। बाद में देखा कि वह मृत पड़ी है। पत्नी बोलती थी कि अपनी मां को यहां लाया तो वह चली जाएगी और ऐसा ही हुआ।
थाना प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए पंचकूला सामान्य अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया है और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी नमूने एकत्र कर लिए हैं।