फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus Positive Cases and Death in Chandigarh, Panchkula, Mohali

ट्राइसिटी में तीन और मौतें, 316 नए पॉजिटिव मिले, मोहाली में 11 पुलिसकर्मी भी संक्रमित

Fri, 21 Aug 2020 04:48 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 21 Aug 2020 04:48 PM IST
सार

  • चंडीगढ़ में मेंटल हेल्थ संस्थान के तीन कर्मचारी पॉजिटिव
  • मोहाली में सर्वाधिक 147 मरीज मिले, चंडीगढ़ में 116 चपेट में आए  
  • मृतकों में दो चंडीगढ़ और एक महिला मोहाली की 

विज्ञापन
Coronavirus Positive Cases and Death in Chandigarh, Panchkula, Mohali
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ट्राइसिटी में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को कोराना से जहां तीन और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, वहीं 316 नए मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया। इनमें मोहाली के 147, चंडीगढ़ के 116 और पंचकूला के 53 मरीज शामिल हैं। मृतकों में चंडीगढ़ के दो बुजुर्ग जबकि मोहाली की एक महिला शामिल है। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ में इसमें मेंटल हेल्थ संस्थान के तीन कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं ठीक होने पर 36 मरीजों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। चंडीगढ़ के मृतकों की सेक्टर-45 निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग और बुड़ैल की 66 वर्ष की वृद्धा के रूप में हुई है। दोनों कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। वहीं, मोहाली के मृतक की पहचान मुबारिकपुर निवासी 40 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। महिला शुगर व अन्य बीमारियों से पीड़ित थी, जिसे सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पटियाला में भर्ती करवाया गया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को चंडीगढ़ में पॉजिटिव केस सेक्टर छह, सात, आठ, सेक्टर 14, सेक्टर 15, सेक्टर 19, 21, 22, सेक्टर 13, 24 व 25 में आए हैं। सेक्टर 27 व 28 में तीन केस सामने आए हैं। सेक्टर 35 में भी तीन केस आए हैं। सेक्टर 36 में एक, सेक्टर 37 में दो, सेक्टर 38 में दो, सेक्टर 40 में तीन केस सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 45 में छह कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें चार युवा हैं। सेक्टर 47, सेक्टर 48 में भी कोरोना के केस मिले हैं। सेक्टर 38 वेस्ट, मनी माजरा, डड्डू माजरा, मौलीजागरां में कई केस सामने आए हैं। पीजीआई कैंपस में एक कर्मचारी भी पॉजिटिव आया है। रामदरबार, सारंगपुर, बहलाना, खुड्डा लहौरा में भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ठीक होने वाले मरीज सेक्टर 38, 51, 40, 18, सेक्टर-32 आदि जगहों के हैं।

उधर, मोहाली में शुक्रवार को 147 कोरोना के मरीज सामने आए, यह अब तक की एक दिन में सामने आए कोरोना मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। दूसरी तरफ से फेज-एक पुलिस थाने और फेज-6 पुलिस चौकी के 11 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इनमें दो मुंशी भी शामिल हैं। थाने व चौकी को फिलहाल पब्लिक डीलिंग के लिए बंद कर दी गई है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल 2417 कोरोना के केस सामने आ चुके हैं। 

एक्टिव केसों की गिनती 1116 हैं। जबकि 1255 मरीज ठीक हो चुके हैं वहीं, 46 लोगों की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को वहीं, दूसरी तरफ मोहाली व इसके आसपास के इलाकों में 66 केस, खरड़ क्षेत्र में 19, जीरकपुर व उससे सटे क्षेत्र में 13, ढकोली व उसके साथ लगते क्षेत्र में 15 मरीज सामने आए हैं। जबकि लालडू एरिया में आठ, ब्लॉक घंडूआं के साथ लगते एरिया में तीन व अन्य केस कुराली के साथ लगते क्षेत्रों में सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 49 मरीज ठीक भी हुए हैं।

पंचकूला: कालका विधायक की आठ माह की पोती समेत 53 लोग संक्रमित, एक की मौत  
कालका विधायक की आठ माह की पोती समेत 53 लोग शुक्रवार को संक्रमित मिले हैं। कालका विधायक ने भी सोशल साइट पर इसकी पुष्टि की है। विधायक के आवास पर 15 परिजनों के अलावा सुरक्षा कर्मियों समेत 25 लोग रहते हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया जा रहा है। दूसरी तरफ सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संक्रमित 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग हार्ट की बीमारी से पीड़ित थे। पंचकूला में कोरोना से यह नौवीं मौत है।

पंचकूला की सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने बताया कि बुजुर्ग को बुधवार को भर्ती कराया गया था। इससे पहले पंचकूला में आठ मौत हो चुकी हैं। बुजुर्ग मौली जागरां का रहने वाला था। कोरोना संक्रमण से मृत मरीज की जानकारी चंडीगढ़ प्रशासन और चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed