फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   constable complaisant on accused of molestation in police station

बेटी से छेड़छाड़, दंपति को थाने से जलील कर निकाला

Thu, 02 Jul 2015 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Jul 2015 05:05 PM IST
विज्ञापन
constable complaisant on accused of molestation in police station

बेटी से छेड़छाड़ के आरोपी पर मनीमाजरा का एक हेड कांस्टेबल पूरी तरह मेहरबान है। वारदात के बाद शिकायत देने गए दंपति को मनीमाजरा पुलिस ने बुरी तरह जलील किया। पहले तो थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने उनकी शिकायत फाड़ दी।

विज्ञापन


इसके बाद वह बदसलूकी पर उतर आया और पीड़ितों को थाने से भाग दिया। इतना ही नहीं हेड कांस्टेबल ने आरोपी पर केस दर्ज किए बिना ही इज्जत के साथ थाने से जाने दिया। यह वारदात मंगलवार शाम छह बजे की है। बुधवार को पीड़ित दंपति और उसकी बेटी ने एसएसपी को मामले की शिकायत देकर हेड कांस्टेबल और छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बुधवार को पीड़ित बेटी ने एसएसपी विंडो पर मनीमाजरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रमेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं लड़की के पिता ने शिकायत में कहा है कि मंगलवार शाम को वह पत्नी के साथ सरकारी स्कूल में चल रहे कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उनके रिहायशी इलाके से कुछ ही दूरी पर रहने वाले व्यक्ति श्रीनिवास काला ने उनकी बड़ी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर काला बेटी से गाली-गलौज करने लगा। जब उसके बेटे ने बहन से छेड़छाड़ पर विरोध जताया तो काला ने उसके साथ भी मारपीट की।

देर रात 12 बजे तक दंपति को थाने में नंगे पांव बिठाए रखा

constable complaisant on accused of molestation in police station

इसके बाद छोटी बेटी ने 100 नंबर पर फोन कर कंट्रोल रूम को शिकायत दी और पुलिस बुलाई। शिकायत में पीड़ित पिता ने बताया है कि मौके पर पहुंची पीसीआर पुलिस काला को पकड़कर थाने ले गई तो पुलिस ने उन्हें भी शाम लगभग सात बजे थाने बुला लिया। थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रमेश ने मंगलवार रात 12 बजे तक दंपति को मुंशी के कमरे में नंगे पांव बिठाए रखा।

इसके बाद उसने शिकायत पत्र फाड़कर बदसलूकी शुरू कर दी। उसने धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसके पूरे परिवार के खिलाफ झूठा केस दर्ज कर उम्र भर के लिए जेल में डाल देगा। इस दौरान श्रीनिवास ने भी उन्हें थाने में धमकी दी कि पुलिस में शिकायत करके तुम मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते।

इतना सब होने के बाद हेड कांस्टेबल ने उन्हें थाने से भगा दिया। इसके कुछ ही देरी बाद पुलिस अधिकारी ने श्रीनिवास काला को भी घर भेज दिया। हरपाल सिंह का आरोप है कि हेड कांस्टेबल दिनभर काला के कमरे में उसके साथ नशा करता है और वहां लेटा रहता है।

महिलाओं की सुरक्षा का दम भरने वाली पुलिस यह चेहरा देखकर इलाके में दहशत का माहौल है। रात को पुलिस कर्मचारी द्वारा की इस कार्रवाई के बाद पति, पत्नी और उसकी बेटियां दो दिन से घबराए हुए हैं। परिवार को अभी भी डर है कि पुलिस कर्मचारी और आरोपी उनके साथ फिर घनौनी हरकत कर सकते हैं और विरोध करने पर वह झूठा केस दर्ज कर सकते हैं। बहरहाल मामला अब एसएसपी के पास है।

एएसपी डॉ. गुर इकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि मामला नोटिस नहीं है। एसएसपी विंडो पर अगर शिकायत आई है तो हेड कांस्टेबल और छेड़छाड़ के आरोपी पर जांच के बाद तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed